एक्सप्लोरर

गोरखपुर, फूलपुर और अररिया में उपचुनाव का एलान

2014 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के योगी आदित्यनाथ सांसद चुने गए थे. फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या सांसद चुने गए थे.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव का एलान हो गया है. गोरखपुर और फूलपुर में 11 मार्च को वोटिंग होगा और 14 मार्च को नतीजे आएंगे. गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और फूलपुर से डिप्टी सीएम केशव मौर्य सांसद थे. अभी किसी भी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों का एलान नहीं किया गया है. इसके साथ ही बिहार की अररिया लोकसभा सीट, भभुआ और जहानाबाद विधानसभा सीट पर 11 मार्च को उपचुनाव होगा. यहां भी 14 को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

गोरखपुर में उपचुनाव क्यों? 2014 के लोकसभा चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के योगी आदित्यनाथ सांसद चुने गए थे. मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बनें, बाद में आदित्यनाथ ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया. आदित्यनाथ ने 2014 में एसपी की राजमति निषाद को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था.

फूलपुर में उपचुनाव क्यों? 2014 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या सांसद चुने गए थे. मार्च 2017 में केशव प्रसाद मौर्या यूपी के डिप्टी सीएम बनें, बाद में केशव मौर्या ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया. केशव प्रसाद मौर्या ने 2014 में एसपी के धरम राज सिंह पटेल को 3 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था.

अररिया में उपचुनाव क्यों? 2014 के लोकसभा चुनाव में अररिया से राष्ट्रीय जनता दल के मो. तस्लीमुद्दीन सांसद चुने गए थे. सितम्बर 2017 में मो. तस्लीमुद्दीन का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया था. तस्लीमुद्दीन ने 2014 में बीजेपी के प्रदीप कुमार सिंह को लगभग डेढ़ लाख वोटों से हराया था.

भाभुआ  में उपचुनाव क्यों? भभुआ के भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय उर्फ मंटू तिवारी का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था. वह 2015 में भाजपा के टिकट पर बिहार विधान सभा पहुंचे थे. निधन के बाद खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव होगा. जहानाबाद में उपचुनाव क्यों? वहीं जहानाबाद विधायक मुंद्रिका यादव का डेंगू की बीमारी के कारण निधन हो गया था. उन्हें इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांसें ली. निधन के बाद खाली हुई सीट पर अब उपचुनाव होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget