एक्सप्लोरर

पहाड़ी राज्यों के उद्योगों की नोटबंदी से टूटी कमर, हरिद्वार के सिडकुल में आपूर्ति ठप!

हरिद्वार: नोटबंदी से पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था भी चरमरा रही है. पर्यटन तो प्रभावित हुआ ही है उद्योगों पर भी असर पड़ा है. हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में ट्रांसपोर्ट का कारोबार लगभग ठप हो चुका है.

सिडकुल में कई दिनों से खड़े हैं ट्रक

उत्तराखंड के हरिद्वार में ओद्यौगिक क्षेत्र सिडकुल की सड़कों पर आम दिनों में चहल-पहल रहती है. ट्रक माल लाते-ले जाते दनदनाते हुए इन सड़कों से गुजरते हैं. लेकिन नोटबंदी ने इनके पहिए जाम कर दिए हैं.

नोटबंदी की वजह से मांग कम हुई है

नोटबंदी की वजह से मांग घटी तो आपूर्ति में भी कमी आ गई. सिडकुल में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं, लेकिन नोटबंदी की वजह से डिमांड गिरी तो इन कंपनियों ने उत्पादन ही कम कर दिया. लिहाजा ट्रांसपोर्ट का काम मंदा पड़ गया है.

हजारों लोगों को रोजगार देता है सिडकुल

सिडकुल में हीरो, सेलो, हिंदुस्तान लीवर, विप्रो समेत कई नामी गिरामी कंपनियों के प्लांट हैं. इन सभी कंपनियों को साल खत्म होने का इंतजार रहता है. क्योंकि इन दिनों में बिक्री ज्यादा होती है. लेकिन इस साल नोटबंदी ने धंधे की कमर तोड़ दी. देश के कोने कोने तक यहां से तैयार माल ले जाने वाले ट्रक ड्राईवर कई दिनों से यहां फंसे हुए हैं.

धंधा कम होने से रोजगार पर पड़ रहा है असर

प्रशासन और सरकार भी ये बात मान रही है कि नोटबंदी का उद्योगों पर असर पड़ा है लेकिन देश को कैशलेस करने के नाम पर थोड़ी परेशानी उठाने की बात कही जा रही है.

उत्तराखंड में सिडकुल वो ओद्योगिक क्षेत्र है, जो हजारों लोगों को नौकरी देता है. कई नामी कंपनियां यहां उत्पादन करती है. ऐसे में सिडकुल पर असर पड़ने से देश की अर्थव्यवस्था तो चरमराती ही है, पहाड़ी इलाके के हजारों घरों के चूल्हे भी सिडकुल के सहारे ही जलते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget