एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण हादसा, बस के खाई में गिरने से 33 लोगों की मौत, अमित शाह ने दुख जताया

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में एक बड़े सड़क हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई. किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि सिरगवारी में हादसे में 33 लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य जख्मी हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि केशवन से किश्तवाड़ के लिए जाने वाली बस, सिरगवारी में सुबह करीब 7:30 बजे सड़क से खाई में गिर गई. जम्मू के आईजीपी एमके सिन्हा ने कहा कि 20 शवों को बरामद कर लिया गया है. घटना स्थल पर पहुंचे अधिकारी राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं.

बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा, ''जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में सड़क दुर्घटना में हुए जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुखी हूं. उन लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.''

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया. शिमला के लोअर खलीनी इलाके में आज सुबह एक स्कूल बस खाई में पलट गई. जिसमें तीन छात्रों और बस ड्राइवर की मौत हो गई. कई अन्य छात्र जख्मी हो गए.

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण हादसा, बस के खाई में गिरने से 33 लोगों की मौत, अमित शाह ने दुख जताया

अधिकारियों ने बताया कि घटना खलीनी गांव के नजदीक हुई. उन्होंने बताया कि बस हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की थी. बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और अस्पताल ले जाते समय तीन घायल छात्रों ने दम तोड़ दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद
Live: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे पर TMC नेता कुणाल घोष ने जताया दुख
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर ममता बनर्जी ने जताया दुख- ‘मैं प्रार्थना करती हूं...’
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी
'बारिश हो रही थी, धक्का लगा और...', कोलकाता के चोरबगान पंडाल में भगदड़ की आंखों देखी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget