एक्सप्लोरर

सबजार बट को बचाने के लिए आतंकियों ने कश्मीर घाटी में किए थे मोबाइल मैसेज

नई दिल्ली: सुरक्षाबलों ने आतंक के खिलाफ आर पार की लड़ाई शुरू की है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने कल 24 घंटे में सेना ने 10 आतंकवादियों को मार गिराया. इन दस आतंकियों में बुरहान वानी का उत्तराधिकारी हिजबुल कमांडर सबजार बट भी शामिल था.

सेना के ऑपरेशन से सबजार को बचाने के लिए आतंकियों ने घाटी में मोबाइल मैसेज से अपील भी की थी. इस अपील का कोई भी असर होता इससे पहले ही सेना ने सबजार बट को मार गिराया.

क्या लिखा है आतंकियों के मैसेज में ? सुरक्षाबलों को एक आतंकी के मोबाइल से जो मैसेज मिला है, उसमें सबजार बट को बचाने की अपील करते हुए लिखा गया है, ''सबजार भाई त्राल में फंस गए हैं. सभी नौजवान त्राल पहुंचे और अपने प्यारे मुजाहिद भाई को सुरक्षित रास्ता देकर बचाएं.''

मैसेज में आगे लिखा है, ''हमें बिपिन रावत को दिखा देना है कि कश्मीर का हर नौजवान मुजाहिद है और वो अपनी मातृभूमि कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता है. इस मैसेज को सभी ग्रुप में फॉरवर्ड करें.'' आतंकियों का ये मैसेज कश्मीर के उन पत्थरबाजों के लिए था जो सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने का काम करते हैं.

आतंकी ऐसे मैसेज क्यों करते हैं ? दरअसल जैसे ही पत्थरबाजों को खबर मिलती है कि सुरक्षाबल किसी आतंकी को मारने के लिए घेराबंदी कर रहे हैं, तो वो उस जगह पर पहुंचकर पथराव शुरू कर देते हैं और तब मौका देखकर आतंकी फरार हो जाता है. हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार बट्ट को बचाने के लिए भी आतंकियों ने यही चाल चली थी लेकिन उनकी साजिश नाकाम हो गई.

कहां हुआ सबजार का एनकाउंटर सबजार बट्ट का एनकाउंटर श्रीनगर से 36 किलोमीटर दूर त्राल के सोईमोह गांव में हुआ है. सुरक्षाबलों को 26 मई को खबर मिली थी कुछ आतंकी इस गांव में छुपे हुए हैं. खबर मिलने के साथ सुरक्षाबलों ने इलाके की नाकेबंदी शुरू कर दी लेकिन उन्हें कामयाबी मिली 27 मई को.

कौन था सबजार बट? सुरक्षाबलों ने जिन आतंकियों को मार गिराया है उसमें सबसे बड़ा नाम सबजार बट्ट और फैजान बट्ट का है. सबजार बट्ट उसी बुरहान वानी के बचपन का दोस्त था जिसे पिछले साल जुलाई में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. बुरहान से उसकी नजदीकी के कारण उसे ही उसका वारिस माना जाता था. बुरहान वानी के मारे जाने के बाद जाकिर मूसा हिजबुल का कमांडर बन गया.

पिछले दिनों जब मूसा ने हिजबुल छोड़कर ISIS में शामिल हो गया तो सबजार भट्ट ने हिजबुल की कमान संभाली. बुरहान वानी की तरह सबजार बट्ट भी त्राल का रहने वाला था. बुरहान के कहने पर सबजार 2015 में हिजबुल से जुड़ा और दक्षिण कश्मीर में आतंक का नेटवर्क बनाने में लग गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget