एक्सप्लोरर

'सरस्वती' ने 32.66 लीटर दूध देकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पाकिस्तान को पछाड़ा

'सरस्वती' की चर्चा पूरे पंजाब और हरियाणा में हो रही है. उसने कुछ ऐसा कारनामा कर दिया है कि उसके मालिक का सिर फख्र से ऊंचा हो गया है.

चंडीगढ़: सात साल की आयु में ‘सरस्वती’ ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. अब आप सोच रहे होंगे कि कौन ऐसा खेल है और कौन ऐसा शख्स है जिसने इतनी छोटी उम्र में इतना बड़ा कारनामा अंजाम दे डाला. हम आपको बताते हैं ये ना तो किसी शख्स का नाम है और ना ही किसी खेल का रिकॉर्ड बल्कि ‘सरस्वती’ नाम है मुर्रा नस्ल की भैंस का. जिसने दूध देने का रिकॉर्ड बनाया है. मामला लुधियाना के जगरांव का है. जहां प्रोग्रेसिव डेयरी किसानों का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित था.

सरस्वती ने सबको पछाड़ा, मारी बाजी

तीन दिन तक चले कार्यक्रम में भैंस, गाय, सांड और बछिया की प्रदर्शनी लगाई गई. जिसमें सरस्वती रोजाना 32.066 किलो दूध देती रही. इस तरह उसने एक दिन में सबसे ज्यादा दूध देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया. कार्यक्रम में बीस प्रतिभागियों ने भाग लिया था. आखिरी दिन रिजल्ट घोषित किया गया. जिसमें भैंस के मालिक हिसार निवासी सुखबीर ढांढा इनाम पाकर बहुत खुश हुए. सबसे ज्यादा दूध देने के मामले में सरस्वती को पहला इनाम मिला. इससे पहले 2018 में पाकिस्तान के फैसलाबाद में मुर्रा नस्ल की भैंस के नाम रिकॉर्ड था.

सुखबीर ढांढा कहते हैं, "ये ना सिर्फ मेरे लिए सम्मान की बात है बल्कि पूरे देश को इस पर गर्व होना चाहिए." सुखबीर अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को देते हैं. इसके लिए बेहतर से बेहतर खाना देने का प्रबंध किया जाता है. सरस्वती ने उनका सिर फख्र से बुलंद कर दिया है. पिछले साल भी उसने 29. 31 किलो दूध देकर पहला इनाम हासिल किया था. हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में सरस्वती 28.7 किलो दूध दे चुकी है. सबसे ज्यादा दूध देनेवाली भैंस की डिमांड भी लाखों में है.

सुखबीर कहते हैं,"लोग मेरे पास सरस्वती को खरीदने आ रहे हैं. हर कोई अपने-अपने हिसाब से कीमत तय कर रहा है. कुछ लोग तो मुझे 51 लाख की रकम देने को तैयार हैं. लेकिन मैं उनसे कह देता हू कि ये बिक्री के लिए नहीं है. मैं अपने से इसे जुदा नहीं करना चाहता. मेरे पास दो अन्य भैंस गंगा और जमुना नाम से हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget