एक्सप्लोरर

बजट सत्र: सेंट्रल हॉल में पहली कतार में बैठे राहुल गांधी

अभिभाषण समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय कक्ष की अगली कतार में बैठे पुरूष नेताओं से हाथ मिलाया और महिला सदस्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान केंद्रीय कक्ष में अगली कतार में बैठने का स्थान मिला. अभिभाषण समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ने केंद्रीय कक्ष की अगली कतार में बैठे पुरुष नेताओं से हाथ मिलाया और महिला सदस्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस दौरान राष्ट्रपति को सोनिया गांधी से बातचीत करते देखा गया.

केंद्रीय कक्ष से बाहर निकलते हुए राष्ट्रपति ने दूसरी कतार में बैठे सपा नेता मुलायम सिंह यादव और एनसीपी नेता शरद पवार से भी हाथ मिलाया. राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में राहुल गांधी को छठी कतार में बैठने का स्थान मिला था. इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने काफी नराजगी व्यक्त की थी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के संबंध में संसद के केंद्रीय कक्ष में करीब एक घंटे तक समारोह चला. इस दौरान राहुल गांधी को कई बार अपने ठीक पास वाली सीट पर बैठे कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पास ही बैठीं अपनी मां एवं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से बातचीत करते देखा गया.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ अगली कतार में बैठी थीं. अपने स्थान पर बैठने से पहले आडवाणी ने सोनिया गांधी का अभिवादन किया. समारोह के बाद भी दोनों नेताओं को बातचीत करते देखा गया.

राष्ट्रपति का अभिभाषण समाप्त होने के बाद सोनिया गांधी, खड़गे एवं कुछ विपक्षी नेताओं ने मेज थपथपाकर स्वागत किया. राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियों का जिक्र आने पर लगभग हर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेज थपथपाकर स्वागत किया. केंद्रीय कक्ष से राष्ट्रपति के रवाना होने के बाद राहुल गांधी को अपनी पार्टी के कुछ नेताओं से बात करते हुए देखा गया .

इसी बीच वित्त मंत्री अरूण जेटली को भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से बात करते देखा गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत केंद्रीय मंत्री एवं विभिन्न दलों के सदस्य केंद्रीय कक्ष में उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget