एक्सप्लोरर

'सभी सांसदों को फजीहत से बचाया', पीएम मोदी ने स्पीकर ओम बिरला से क्यों कही ये बात?

PM Modi: पीएम मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान स्पीकर ओम बिरला की प्रशंसा की और कहा कि आपने रात-रात बैठकर सांसदों के मन की बात सुनी है.

PM Modi Speech: संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन लोकसभा में शनिवार (10 फरवरी) को राम मंदिर को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पीकर ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने संसद की कैंटीन में खाने की कीमत सबके लिए समान करके सभी सांसदों को फजीहत से बचा लिया. 

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम सांसद मीडिया से कभी न कभी गाली खाते थे कि इतनी सैलरी मिलती है फिर भी कैंटीन में इतने कम में खाना खाते हैं. ऐसे में आपने फैसला किया कि कैंटीन में सभी के लिए समान रेट होंगे. इसका किसी भी सांसद ने विरोध नहीं किया और न ही कोई शिकायत की. लोग इसको लेकर सभी सांसदों की फजीहत करते थे, आपने हम सब को इस फजीहत से बचा लिया."

'पेपरलेस पार्लियामेंट की शुरुआत'
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा सरकार मे पेपरलेस पार्लियामेंट की शुरुआत की. शुरू में कुछ साथियों को दिक्कत हुई, लेकिन अब सब इसी से काम कर रहे हैं. आपकी कुशलता और सासंदों की जागरूकता के चलते 17वीं लोकसभा की प्रोडक्टिविटी 97 फीसदी रही है. ये अपने आप में खुशी की बात है.

उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि इस लोकसभा की समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं और ये लक्ष्य रहेगा कि शत प्रतिशत कार्यवाही होगी. आपने रात-रात बैठकर सांसदों के मन की बात सुनी है."

सांसदों की सैलरी कटौती पर भी बोले पीएम
पीएम मोदी ने कोरोना काल के दौरान सांसदों की सैलरी में कटौती को लेकर कहा, "मैं सभी सांसदों का धन्यवाद करता हूं कि उस कालखंड में देश की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हुए सांसद निधि छोड़ने के प्रस्ताव को एक पल गंवाए बिना सभी सांसदों ने माना."

उन्होंने कहा कि देशवासियों को सकारात्मक संदेश देने के लिए अपने आचरण से समाज को एक विश्वास देने के लिए सांसदों ने अपनी सैलरी में 30 फीसदी की कटौती का निर्णय किया.

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार का 5 हस्तियों को भारत रत्न का ऐलान, क्या बीजेपी को होगा सियासी फायदा? सर्वे में जनता ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget