एक्सप्लोरर

Mahua Moitra Speech: सेब को सेब ही कहूंगी संतरा नहीं, बीजेपी पर भड़कीं ममता की सांसद महुआ मोइत्रा

Mahua Moitra Statement: महुआ मोइत्रा ने कहा, यह आश्चर्य की बात है कि बीजेपी हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है. मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं.

Budget Session 2023: तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा अपने तीखे बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. महुआ मोइत्रा बुधवार (8 फरवरी) को कथित तौर पर 'असंसदीय भाषा' का इस्तेमाल करने की वजह से एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान 'आपत्तिजनक' शब्द का प्रयोग किया. इसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ और बीजेपी ने उनसे माफी की मांग कर डाली. 

दरअसल, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को "पितृसत्ता" पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा. महुआ मोइत्रा की टिप्पणी के बाद मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि विपक्षी सदस्यों को "अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए." इसको लेकर महुआ ने कहा कि "यह आश्चर्य की बात है कि बीजेपी हमें संसदीय शिष्टाचार सिखा रही है. मैं सेब को सेब ही कहूंगी, संतरा नहीं." उन्होंने कहा कि अगर वे मुझे विशेषाधिकार समिति के सामने ले जाएंगे, तो मैं अपना पक्ष रखूंगी. 

क्या मुझे एक पुरुष होने की जरूरत है? 

महुआ मोइत्रा ने लोक सभा में अपनी असंसदीय भाषा को लेकर हुए विवाद पर कहा, "बीजेपी कह रही है कि मैं महिला होने के नाते इस तरह के शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकती हूं, क्या मुझे एक पुरुष होने की जरूरत है ताकि मैं इसे वापस देने में सक्षम हो सकूं? यही पितृसत्ता है." 

हम कुछ नहीं बोल सकते- महुआ 

महुआ मोइत्रा ने आडानी समूह से जुड़े केस को लेकर लोकसभा में आरोप लगाया कि देश के लोगों को मूर्ख बनाया गया है. मोइत्रा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए आरोप लगाया कि सत्तापक्ष के सदस्यों को विपक्ष का विरोध करने का विशेष प्रक्षिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि हम चीन, पेगासस, मोरबी, बीबीसी पर कुछ नहीं बोल सकते. मोइत्रा ने कहा कि विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं ले सकते. 

यह भी पढ़ें: 'ED ने एक मंच पर ला दिया', विपक्ष पर पीएम मोदी का करारा प्रहार, अडानी पर हंगामे के बीच 2G-CWG स्कैम का भी किया जिक्र | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget