एक्सप्लोरर

बजट 2017 से खुश हुई इंडस्ट्री, कहा ये है बैलेंस्ड बजट

नई दिल्ली: 2017-18 का आम बजट लोकसभा में पेश किया जा चुका है. इस बजट में सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी है. 2.5 लाख रुपये से 5 लाख तक आय वालों को 5 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा जो पहले 10 फीसदी था. इसका मतलब अब इनकम टैक्स आधा हो गया है. रेलवे के टिकट ऑनलाइन बुक कराने पर बचत से लेकर घर खरीदने वालों को बजट में बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है.

बजट 2017 में छोटी कंपनियों को टैक्स में राहत/व्यापारियों को मुनाफा, सीनियर सिटीजन्स को फायदा और आरक्षित वर्ग को फायदा देने की बात कही गई है. साथ ही 3 लाख से ज्यादा के कैश लेनदेन पर रोक लगाई है. इसी के साथ बजट में कई और अहम मुद्दों पर प्रकाश डालने की कोशिश की गई है.

साल 2017-18 के बजट को लेकर उद्योग और बैंकिंग सेक्टर से मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. जहां कुछ लोग इसे शानदार बजट बता रहे हैं तो वहीं कुछ का मानना है कि आम बजट और भी बेहतर हो सकता था.

जाने-माने टैक्स एक्सपर्ट हर्ष रुंगटा का कहना है कि भारत में टैक्स के जरिए सरकार को 80 फीसदी जितनी रकम मिलती है. ऐसे में टैक्स खत्म करना संभव नहीं है. लेकिन इसका ढांचा सौम्य हो सकता है. इतना ही नहीं देश के लिए प्राकृतिक संपदा की अच्छी नीलामी होने से सरकार को पैसे मिल सकते हैं. वहीं जनता को यह नहीं पता है कि शेयर बाजार में एक साल से ज्यादा समय तक शेयर बरकरार रखने से उसके मुनाफे पर टैक्स नहीं लगता. इतना ही नहीं सरकार को एेसे कदम उठाने चाहिए जिससे लोग टैक्स भरने के लिए प्रोत्साहित हों.

2017 के बजट पर उद्योग और बैंकिग सेक्टर से जुड़े लोगों की राय

  • सुनील कान्त मुंजाल, चेयरमैन हीरो सर्विसेज कॉर्पोरेट लिमिटेड का कहना है कि ये एक अनोखा बजट है क्योंकि इसमें कई तबकों को शामिल किया गया. 2-3 चीज़ें बेहद खास हैं. 1 तो राजनीतिक फंडिंग पर किया गया एलान बेहद खास था. इंडस्ट्री की जो 1-2 मांगें थी वो पूरी नहीं हो पाईं. शार्ट टर्म बेनिफिट भी हो जाता तो अच्छा होता.
  • डाटामैटिक्स के चेयरमन डॉ ललित कनोडिया का कहना है कि बजट बहुत अच्छा और बैलेंस्ड है.
  • आरबीएल बैंक के सीईओ विश्ववीर आहूजा का कहना है कि बजट से इकोनॉमी में गरमाहट आएगी
  • इंडियन मर्चेंट चेंबर्स के प्रेसिडेंट दीपक प्रेमनारायण का कहना है कि वर्ष 2017 का बजट अच्छा है.
  • बजाज ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज बजाज का कहना है कि बजट काफी अच्छा है.
  • बिल्डर निरंजन हीरानंदानी का कहना है सरकार ने अपने बजट से निराश नहीं किया है.
  • बजट 2017 को लेकर सीआईआई के डेप्युटी चेयरमैंन का कहना है कि ठीक ठाक बजट है, ज़्यादा अच्छा हो सकता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget