एक्सप्लोरर

भारत-चीन झड़प पर मायावती का ट्वीट, कहा-'सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है'

भारत और चीन के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने की खबर पर बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि यह पूरा घटनाक्रम दुखद है. उन्होंने कहा कि सरकार को सतर्क रहना है कि कोई भी हमारी एक इंच जमीन नहीं हड़प सकता

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भारत और चीन की झड़प पर सरकार को सतर्क रहने की नसीहत दी है. मायावती ने 20 भारतीय जवानों की शहीद होने पर दुख जताया है. बसपा सुप्रीमो ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की बातचीत चल रही थी, तब ऐसे में इस घटना का होना चिंताजनक है. मायावती ने ट्वीट कर अपनी बात कही.

बसपा अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुये लिखा कि ''लद्दाख क्षेत्र में चीन के साथ झड़प में कर्नल समेत 20 भारतीय सैनिकों के शहादत की खबर अति-दुःखद व झकझोरने वाला है, खासकर तब जब भारत सरकार दोनों देशों के बीच सीमा विवाद व तनाव को कम करने में प्रयासरत है। सरकार को अब अत्याधिक सतर्क व सूझबूझ से देशहित में कदम उठाने की जरूरत है।''

यही नहीं उन्होंने ट्वीट के अगले हिस्से में लिखा कि देश को विश्वास है कि सरकार आन, बान व शान के लिये सही समय पर सही फैसला लेगी. एक इंच भी जमीन किसी को हड़पने नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सब एकजुट हैं. सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है.

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अतिक्रमण को लेकर भारत और चीन की सेनाओं के बीच जारी तनातनी सोमवार की रात हिंसक झड़प में बदल गई. इस टकराव में एक कर्नल सहित 20 भारतीय जवान शहीद हुए हैं. शहीद हुए जवान 16 बिहार रेजीमेंट के हैं. भारतीय सैनिकों ने भी चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया. जवाबी हमले में चीन के भी 43 सैनिकों के मारे जाने की खबर है.

ये भी पढ़ें.

चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत, यूपी के डिप्टी सीएम समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

27 दिनों से जेल में बंद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज होंगे रिहा, HC से मिली थी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget