एक्सप्लोरर

मायावती ने की मांग, मूर्तियां तोड़ने में शामिल लोगों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि अब तो उत्तर प्रदेश भी इसकी चपेट में आ गया है. मेरठ जिले में भारतीय संविधान के निर्माता, दलितों और दूसरे कमजोर वर्गों के मसीहा बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ जातिवादी और असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया.

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाओं की निन्दा की. उन्होंने आज मांग की है कि ऐसे कृत्य में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. मायावती ने एक बयान में कहा कि राजनीतिक, जातीय-धार्मिक द्वेष की भावना से मूर्तियां तोड़ना गलत और घृणित कृत्य है. यह देश के लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव को कमजोर कर रहे हैं, जो देशहित में कतई ठीक नहीं है.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा, 'इतना ही नहीं बल्कि अब तो उत्तर प्रदेश भी इसकी चपेट में आ गया है. मेरठ जिले में भारतीय संविधान के निर्माता, दलितों और दूसरे कमजोर वर्गों के मसीहा बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ जातिवादी और असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया. हमारी पार्टी इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करती है और ऐसे तत्वों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई की भी मांग करती है.'

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में खासकर दलितों और अन्य पिछड़े वर्गों में समय-समय पर जन्में महान सन्तों, गुरुओं और महापुरुषों की लगी मूर्तियों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके आदर-सम्मान में बने स्मारकों, पार्कों को सुरक्षित रखने के लिए केन्द्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी विशेष ध्यान दें. उन्होंने कहा कि मौजूदा खराब हालात में वहां सुरक्षाकर्मियों को तुरन्त तैनात करें. देश में जातिवादी और असामाजिक तत्व ऐसा घृणित कार्य कर रहे हैं. समाज में आपसी सद्भाव और सौहार्द को बिगाड़ने में लगे है. उनके विरुद्ध बिना देर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और ऐसे तत्वों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि यदि बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारें ऐसे तत्वों के विरुद्ध समय से सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं करतीं, तो जनता को स्पष्ट हो जायेगा कि यह सब देश में बीजेपी और आरएसएस के षड़यंत्र के तहत कराया जा रहा है. मायावती ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि महिला दिवस पर केन्द्र और राज्य सरकारें केवल खोखली बातें ना करें, बल्कि उनके मान-सम्मान, तरक्की के साथ सुरक्षा का हर स्तर पर ध्यान रखें. उन्होंने मांग की कि महिलाओं के हित में बनाई गई योजनाओं को सरकारें जमीनी स्तर पर अमली जामा पहनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
Hyderabad School: हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
हैदराबाद कलमा होमवर्क मामले पर स्कूल सख्त, परिवार ने शिकायत ली वापस, टीचर बर्खास्त
India Monsoon 2026: मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर
मानसून क्यों पड़ा कमजोर? देश में 51% कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, जानिए एल नीनो का कितना पड़ रहा असर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget