एक्सप्लोरर

Punjab में Pakistan की ड्रोन वाली साजिश नाकाम, 5 किलो RDX के साथ बड़ी मात्रा में बम बनाने का सामान बरामद

पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर के पंजग्रेन इलाके में पाकिस्तानी सीमा (Pakistan Border) के पास बीएसएफ ने ड्रोन की तरफ फायरिंग की. इसके बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया.

पंजाब में चुनाव (Punjab Election 2022) से पहले पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से ड्रोन (Drone) के जरिए आरडीएक्स की तस्करी और बम धमाके कराने की एक बड़ी साजिश का भांडाफोड़ हुआ है. पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर सेक्टर में बीएसएफ (BSF) ने करीब 05 किलो आरडीएक्स और डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में बम बनाने का सामान बरामद किया है. 

बीएसएफ (BSF) के मुताबिक, बुधवार की देर रात गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन इलाके में पाकिस्तान सीमा (Pakistan Border) पर लगी कटीली तारों के करीब ड्रोन की आवाज सुनाई दी. अलर्ट बीएसएफ जवानों ने तुरंत ड्रोन पर फायरिंग की तो ड्रोन पाकिस्तानी सीमा में वापस चला गया, लेकिन उससे पहले दो पैकेट कटीली तारों के करीब खेतों में फेंक गया. स्निफर डॉग्स की मदद से बीएसएफ के जवानों ने दोनों पैके़ट्स को बरामद किया. 

बीएसएफ (BSF) के मुताबिक, पीले रंग के दो पैकेट्स में शुरूआत में ड्रग्स का अंदेशा था. लेकिन एक पैकेट में पिस्टल जैसी दिखाई पड़ रही थी. यही वजह है कि तड़के ही बीडीएस यानि बम डिस्पोजोल स्कॉवयड को मौके पर बुलाया गया. बीडीएस की उपस्थिति में दोनों पैकेट को खोला गया. 


Punjab में Pakistan की ड्रोन वाली साजिश नाकाम, 5 किलो RDX के साथ बड़ी मात्रा में बम बनाने का सामान बरामद

पहले पैके़ट में करीब ढाई किलो (2.60 किलो) आरडीएक्स बारूद (RDX explosive), दो नायलन की रस्सी, एक टाइमर, तीन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, पोलेराइज्ड़ सैल, तीन स्टील कंटेनर, स्पिलंटर के लिए साईकिल की बॉल-बेरियंग, वुडन फ्रेम और एक पैकिंग फोम सहित एक लाख रूपये मिले. 

दूसरे पैकेट में दो किलो (2.10 किलो) आरडीएक्स, एक चायनीज पिस्टल, 13 पिस्टल के राउंड, एक टाइमर, कॉमर्शियल कोर्डेक्स, तीन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर (एक कॉपर और दो एल्मुनियम) , तीन स्टील कंटेनर, दो पोलेराइज्ड़ सैल, एक पैकिंग फोम, एक वुडन फ्रेम, एक किलो से ज्यादा साईकिल की बॉल बरामद हुई. 

पंजाब (Punjab) से सटी सीमा पर पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से ड्रोन और यूएवी का इस्तेमाल हथियार, बारूद और नारकोटिक्स ड्रग की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. 

पंजाब (Punjab) में 20 फरवरी को चुनाव होने हैं. ऐसे में पोलिंग से ठीक पहले बड़ी मात्रा में आरडीएक्स और बम बनाने का सामान बरामद होना दिखाता है कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर चुनावों से पहले गड़बड़ी फैलाने की फिराक में है. पिछले कुछ समय से सिख फॉर जस्टिस और बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी, आईएसआई एक बार फिर से हवा देने की साजिश रच रही है.

ISRO 14 फरवरी को प्रक्षेपित करेगा इस साल का अपना पहला PSLV सी52 अभियान

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget