एक्सप्लोरर

एक्शन में बीएसएफ, चार दिनों में पाकिस्तान के ठिकानों पर बरसाए 9000 गोले

भारतीय सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 से ज्यादा गोले दागे हैं.

नई दिल्ली: भारतीय सुरक्षाबलों ने बॉर्डर पर पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया है. पाकिस्तान के खिलाफ सटीक जवाबी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में बीएसएफ ने मोर्टार के 9000 से ज्यादा गोले दागे हैं. इस दौरान कई जगहों पर दुश्मन की चौकियों और पाकिस्तानी रेंजर्स के तेल डिपो को तबाह किया गया.

बीएसएफ और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि जम्मू से लगी 190 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा का इलाका बेहद तनावपूर्ण है. इस इलाके में पाकिस्तान रविवार शाम से ही भारी फायरिंग कर रहा है.

अधिकारियों ने कहा कि बीएसएफ ने 19 जनवरी से अब तक मोर्टार के करीब 9000 गोले दागे हैं. पाकिस्तान ने गोलीबारी में बीएसएफ की चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया था. हालांकि भारत की तरफ से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है.

बीएसएफ ने कहा कि पाकिस्तानी रेंजर्स की तरफ से गोलीबारी करने वाले ठिकानों, मोर्टार पोजीशन्स और तेल डिपो को नष्ट किया गया है. बीएसएफ ने दो छोटे वीडियो क्लिप्स भी जारी किया है जिसमें कथित तौर पर तेल डिपो की तबाही को दर्शाया गया है.

बीएसएफ ने कहा कि जम्मू सीमा का ‘चिकेन नेक’ इलाका भी पाकिस्तानी गोलाबारी का निशाना बना है जो अब तक इससे अछूता था. यह जगह बीएसएफ की मकवाल और कानाचक सीमा चौकी के पास है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इन इलाकों में सुरक्षा बल का एक जवान और कुछ नागरिक घायल हुए हैं. यहां रविवार से ही पाकिस्तान की तरफ से भारी फायरिंग की जा रही है.’’

सूत्रों ने बताया कि भारतीय बलों ने सीमा पार अग्रिम चौकियों पर रेंजर्स और पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ कमांडरों की आवाजाही भी देखी है. अधिकारियों ने कहा, ‘‘जहां तक हम समझते हैं यह दौरा पाकिस्तानी कमांडरों ने अपने सैनिकों का उत्साह बढ़ाने के लिए किया है. पाकिस्तानी सैनिकों को भारत की जवाबी कार्रवाई में भारी नुकसान हुआ है.’’

अधिकारियों ने बताया कि पाक रेंजर्स ने बीएसएफ से बातचीत और फ्लैग मीटिंग से अब तक इनकार किया है. उन्होंने कहा कि जम्मू इलाके में बीएसएफ की सभी सीमा चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और वरिष्ठ कमांडरों को कहा गया है कि कम से कम अगले एक हफ्ते तक सीमा पर ही रहें.

वहीं घुसपैठ पर नजर रखने के लिये बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त भी बढ़ा दी है. बीएसएफ के महानिदेशक के के शर्मा ने पिछले हफ्ते इन इलाकों का दौरा किया था और माना जा रहा है कि वे 26 जनवरी के आसपास फिर इस इलाके का दौरा कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
दीपके-रांका और सौरव दास को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया रिहा, CJP प्रोटेस्ट को लेकर रखी शर्त!
CJP Protest Live Updates: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
LIVE: अभिदीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास कोर्ट से हुए रिहा, CJP ने क्या कहा
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
'गद्दार को इस्तीफा देना चाहिए', CJP नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रोटेस्ट को लेकर किया दिया अपडेट
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget