एक्सप्लोरर

BSF Buy Camel: राजस्थान के रेगिस्तान के लिए बीएसएफ ने खरीदे ऊंट, बताई यह वजह

पिछले करीब आठ-दस सालों से बीएसएफ में ऊंट नही खरीदे गए थे. अब करीब 200 नए ऊंटों को सीमा सुरक्षा बल में शामिल किया गया है.

BSF Buy Camel: देश की सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सीमा पर चौकसी बढ़ाने के लिए ऊंटों की खरीदारी की है. बीएसएफ में लंबे समय से नए ऊंटों की खरीद नहीं होने की वजह से ऊंटों की कमी हो गई थी, लेकिन अब करीब 200 नए ऊंटों को सीमा सुरक्षा बल में शामिल किया गया है. ऊंचे- ऊंचे रेत के टीलों में जहां कोई वाहन काम नहीं करता वहां ऊंट ही जवानों के साथी होते हैं. पिछले करीब आठ-दस सालों से बीएसएफ में ऊंट नही खरीदे गए थे. 

ऊंट क्यों है जरूरी? 

राजस्थान के रेतीले बॉर्डर पर ऊंट के जरिए ही बीएसएफ के जवान दिन रात गश्त करते हैं. सीमावर्ती इलाकों में ये ऊंट जवानों के सबसे महत्वपूर्ण साथी साबित होते हैं. पिछले कुछ सालों से बीएसएफ में ऊंट को नहीं खरीदने के कारण कमी हो गई थी. इसी को देखते हुए 200 नए ऊंट खरीदने का फैसला लिया गया है. करीब तीन दर्जन नए ऊंटों को बीकानेर ला दिया गया है.  

बीएसएफ कैसे ऊंट खरीदती है? 

बीएसएफ अपने लिए अच्छी नस्ल के क़द्दावर और चार से छह साल उम्र तक के ऊंट ख़रीदती है. बीकानेर बीएसएफ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अपनी टीम के साथ पिछले कई महीनों से वो अलग-अलग जिलों में जाकर अच्छे ऊंट खरीद रहे हैं.

डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ आगे बताया कि इन ऊंट को पहले तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें ऊंट अपने हैंडलर के इशारों से सीखते हैं कि कब बैठना है, कब चलना और दौड़ना है. बीएसएफ में कैमल ट्रेनर गिरधारी और हरचंद सिंह पिछले करीब 25 साल से ऊंटों को ट्रेनिंग दे रहे हैं. इन ऊंटों को 40 से 50 साल की उम्र तक सेवा में रखा जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- Pakistani Drone: पठानकोट के बामियाल में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget