एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, BSF ने पुंछ में बरामद किया हथियार-गोलाबारूद

बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने एक बयान में कहा कि पुंछ के सांगड में जंगल वाले इलाके में ऑपरेशन शुरू किया गया था. इस दौरान हथियार और गोलाबारूद बरामद किया गया है.

बीएसएफ (BSF) ने आज पुंछ में एक ठिकाने से भारी मात्रा में हथियार/गोला-बारूद जब्त कर स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकवादी गतिविधि को नाकाम कर दिया. पुंछ के गांव सांगड में वन क्षेत्र में आरआर और एसओजी पुंछ के साथ बीएसएफ का संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. बीएसएफ जम्मू के पीआरओ ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी. जब्त किए गए हथियारों और गोलाबारूद में दो एके-47 राइफल, चार एके-47 मैगजीन, एक चीनी पिस्तौल और 10 पिस्टल मैगजीन शामिल हैं.

बीएसएफ के उप महानिरीक्षक एस पी एस संधू ने बताया कि मेंढर सेक्टर के मनकोट तहसील के संगद में वन क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान दो एके-47 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, चार ग्रेनेड और दो मोबाइल फोन बदामद हुए हैं. बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी संधू ने बताया कि सोमवार सुबह वन क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह के साथ एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया, जिसमें ठिकाने का पता चला.

डीआईजी ने बताया कि ठिकाने से की गई अन्य बरामदगी में 257 राउंड के चार एके -47 मैगजीन, 68 राउंड के एक पिस्तौल की मैगजीन, एक रेडियो सेट, 13 डेटोनेटर, लीवर के साथ चीनी ग्रेनेड के 15 फ्यूज डेटोनेटर, दो मोबाइल फोन, 12 बैटरी मोबाइल चार्जर और दो नौ वोल्ट की बैटरी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने ठिकाने का पता लगाकर स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी आतंकवादी गतिविधि को टाल दिया.

जम्मू कश्मीर में हिज्बुल के दो आतंकवादी गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से पहले जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुरक्षा बलों ने सोमवार को हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया और जम्मू क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने से बड़े पैमाने पर हथियार और कारतूस बरामद कर एक बड़ी आतंकी गतिविधि को टाल दिया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के किश्तवाड़, पुंछ, रजौरी, साम्बा और जम्मू जिलों में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया था, इसी दौरान यह सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्र में कुछ संदिग्ध लोगों के घूमने के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी.

एबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget