एक्सप्लोरर

Illegal Immigration: कहां से और कैसे भारत में घुसते हैं बांग्लादेशी, पता चल गया रूट, खर्च होते हैं सिर्फ 7 हजार रुपए

Bangladeshi Citizens: BSF ने पश्चिम बंगाल के नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी घुसपैठियों और 3 भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया. ये सभी अवैध रूप से सीमा पार कर रहे थे.

BSF Operation: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पश्चिम बंगाल के नादिया और मुर्शिदाबाद जिलों में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बांग्लादेशी घुसपैठियों और 3 भारतीय दलालों को गिरफ्तार किया. ये सभी बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में रह रहे थे और सरकार की ओर से चलाए जा रहे अवैध अप्रवासियों की पहचान अभियान की वजह से भागने की फिराक में थे.

बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के डीआईजी और प्रवक्ता एनके पांडे ने बताया कि 146 बटालियन के जवानों को भारत-बांग्लादेश सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. गुरुवार (6 फरवरी) सुबह जलंगी सीमा चौकी के पास गश्ती दल ने 6-7 लोगों को सीमा पार करने की कोशिश करते देखा. जवानों ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन घने कोहरे का फायदा उठाकर कुछ लोग भाग निकले. हालांकि दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया और तलाशी के दौरान तीन बैग बरामद किए गए.

मोबाइल कॉल से मिला सुराग 

पूछताछ के दौरान एक बांग्लादेशी के मोबाइल पर कॉल आया जिसे बीएसएफ ने सामान्य तरीके से बात करने को कहा. कॉल एक दलाल की थी जो उन्हें अवैध रूप से सीमा पार कराने में मदद कर रहा था. जवानों ने दलाल को जलंगी में सीमा शुल्क कार्यालय के पास बुलाया और मौके पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन और बाइक जब्त की गई.

केले के बागान में छिपे थे बाकी बांग्लादेशी

आगे की पूछताछ में पता चला कि बाकी बांग्लादेशी गोपालपुर घाट के पास एक केले के बागान में छिपे थे. बीएसएफ ने गुप्त ऑपरेशन चलाकर ऑटो-रिक्शा और एंबुलेंस के जरिए वहां पहुंचकर दलाल से उन्हें बाहर बुलाने को कहा. जैसे ही वे बाहर आए बीएसएफ ने सभी को सुबह 9 बजे गिरफ्तार कर लिया.

सीमा पार कराने के लिए लेते थे पैसे

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इस अवैध गतिविधि में दो और भारतीय दलाल शामिल थे जो हर व्यक्ति से 7,000 रुपये लेकर सीमा पार कराते थे. बीएसएफ ने दलाल को फोन कर उन दोनों को चिचिनिया मोड़ पर बुलाने को कहा. जब वे वहां पहुंचे तो जवानों ने उन्हें पकड़ लिया. इनमें से एक ने धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की, लेकिन उसे काबू कर लिया गया.

बीएसएफ ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन, बाइक, भारतीय, बांग्लादेशी, केन्याई व इंडोनेशियाई करेंसी बरामद कीं. डीआईजी पांडे ने कहा कि इस ऑपरेशन ने सीमा पार घुसपैठ और दलालों के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है. बीएसएफ लगातार सीमाओं पर चौकसी बनाए हुए है और इस तरह की एक्टिविटी को रोकने के लिए पूरी तरह एक्टिव है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अब नहीं पड़ेगी भीषण ठंड! मौसम विभाग ने दे दी राहत की खबर, यूपी-दिल्ली से लेकर बिहार तक जानें IMD का अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
ऑनलाइन सट्टेबाजी का दायरा अब इन्फ्लुएंसर्स और मशहूर हस्तियों तक पहुंचा, तेलंगाना CID ने तेज की जांच
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
DMK और AIADMK मिलकर बनाने वाले थे सरकार, तमिलनाडु के CM विजय ने किया बड़ा खुलासा, बताई प्लानिंग
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget