एक्सप्लोरर

MLA को ऑफर वाले कुमारस्वामी के बयान पर येदियुरप्पा का पलटवार, बोले- BJP नेता का नाम बताएं

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने दावा किया है कि उनकी सरकार गिराने के लिए प्रयास हो रहे हैं और कौन इसके पीछे है, वह उसे जानते हैं. जिसके जवाब में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक की सरकार से उनके विधायक नाराज हैं.

बेंगलुरू: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के आरोपों पर पलटवार किया है. कुमारस्वामी ने दावा किया है कि बीजेपी एक विधायक को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है. येदियुरप्पा ने इसके जवाब में कुमारस्वामी से कहा है कि वह ऑफर करने वाले नेता का नाम बताएं. येदियुरप्पा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री इस प्रकार के आरोप लगाने से पहले नामों का खुलासा नहीं करते हैं तो इसे ऐसा देखा जाएगा जैसे वह अपनी ही पार्टी के विधायकों पर संदेह कर रहे हैं.

येदियुरप्पा ने कहा,‘‘हम कह चुके हैं कि हम इस प्रकार की चीजों में शामिल नहीं है...जेडीएस-कांग्रेस के 18-20 विधायक खफा हैं, उनको विश्वास में लीजिए और राज्य के विकास के लिए मिल कर काम कीजिए...राज्य के 70 फीसदी हिस्से में अब तक बारिश नहीं हुई है, भयानक सूखा है, हमें मिल कर काम करना चाहिए, विपक्ष के तौर पर हम भी सहयोग करेंगे, यह हम पहले भी कह चुके हैं.’’

गौरतलब है कि मंगलवार को रामनगर में एक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि उनकी सरकार गिराने के लिए निरंतर प्रयास हो रहे हैं और कौन इसके पीछे है, वह उसे जानते हैं.

CM कुमारस्वामी का दावा, कर्नाटक में सरकार गिराने का लगातार प्रयास कर रही है बीजेपी

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को दावा किया, ''विधायक ने कहा कि पहले बीजेपी के एक नेता ने उन्हें फोन किया. नेता ने कहा कि कल शाम तक सरकार गिरने वाली है. उस नेता ने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के 9 विधायक पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं. नेता ने कहा कि यदि वह (विधायक) सहमत होते हैं तो उनके ठिकाने पर 10 करोड़ रुपये पहुंचा दिए जाएंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले मल्लिकार्जुन खरगे
'सरकार ने किसी को नहीं बख्शा', सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया तो बोले खरगे
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा
आस्था की आड़ में 42.88 करोड़ की ठगी, 142 बेनामी अकाउंट्स से ब्लैक मनी को किया व्हाइट, अशोक खरात पर ED का शिकंजा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget