एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे, जानिए- क्यों BRICS सम्मेलन भारत के लिए अहम है

विकासशील देशों के समूह BRICS की ब्राजील में बैठक होने वाली है. इसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भी शिरकत करने पहुंचे हुए हैं. दुनिया समेत भारत की भी नजर इस सम्मेलन पर रहेगी.

ब्राजील: 11वें BRICS शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंच चुके हैं. इस सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात ब्राज़ील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नेताओं से होगी. इस मुलाकात का विषय मौजूदा वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सम्प्रभुता होगा. इसके बाद होने वाली ब्रिक्स की प्लेनरी मीटिंग में पांचों नेता आपसी कारोबार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करेंगे. सवाल है कि आखिर भारत के लिए इस सम्मेलन के क्या मायने हैं और क्यों ये खास है.

आइए जानते हैं BRICS के बारे में सबकुछ

कैसे बना है ब्रिक्स?

ब्राजील, रूस, इंडिया, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पहले अक्षर को मिलाकर एक नया शब्द और संक्षिप्त नाम BRICS गढ़ा गया है. विकासशील देशों का ये समूह दुनिया की तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है. वर्तमान में बिक्स देशों के पास दुनिया का 30 प्रतिशत भूभाग है. जहां 43 प्रतिशत आबादी रहती है. आर्थिक मामलों के जानकार बताते हैं कि विश्व का 18 प्रतिशत GDP और कुल व्यापार का 15 प्रतिशत इन्हीं देशों में होता है. इन देशों के बाजार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2001 से 2011 के बीच इनके बीच व्यापार की गति 28 प्रतिशत की रही है. आपस में इस समूह का व्यापारिक क्षमता 230 अरब डॉलर है.

BRICS की कल्पना करनेवाले को जानिए

2001 में ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओ नील ने अर्थ जगत को नई सोच दी. उन्होंने भारत, ब्राजील, चीन और रूस की अर्थव्यवस्था का अध्ययन किया. दुनिया के विकसित देशों की अर्थव्यवस्था से इन देशों की तुलना की. अपने शोध में उन्होंने साबित किया कि अगले 50 सालों में ये विकासशील देश दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षतमा रखते हैं. क्योंकि इन देशों की भौगोलिक परिस्थितियों में कई समानताएं हैं. उस वक्त उन्होंने बताया कि भले ही अभी ये समूह समान रूप से विकास की प्रक्रिया में हैं. लेकिन वो दिन दूर नहीं जब ये देश विकसित देशों को मात दे सकते हैं.

क्यों है BRICS शिखर सम्मेलन खास

BRICS विकासशील देशों के लिए आपस में व्यापार को बढ़ावा देने और दुनिया की चिंताओं पर मंथन करने का एक अहम मंच बन गया है. इस समूह को विकसित देशों से कई मुद्दों पर चुनौतियों का सामना है.

भारत ने हमेशा बहुपक्षीय व्ववस्था को मजबूत करने की वकालत की है. भारत को उम्मीद है कि जलवायु परिवर्तन, WTO, आतंकवाद जैसी अहम चुनौतियों से निपटने के लिए BRICS अहम मंच साबित हो सकता है. इस बार के शिखर सम्मेलन के कई प्रमुख एजेंडे हैं. सबसे अहम चुनौती आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए इसके उपाय पर मंथन करना है. भारत ने आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप गठन का फैसला किया है. साथ ही समूह देशों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस काउंसिल बनाने की बात कही गई है. खुले अधिवेशन में BRICS देशों के सामने अवसर और चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी. शिखर समापन के बाद ब्रिक्स देशों की तरफ से संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. 2021 में भारत BRICS देशों की मेजबानी करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?
'जिंदगी जीने के..' CJP प्रोटेस्ट से पहले सुबह-सुबह क्या कह रहे अभिजीत दीपके और सौरव दास?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget