एक्सप्लोरर

CBI '75 किलो रिश्वत' लेने के आरोप में गिरफ्तार ED के 2 अधिकारियों की आवाज के सैंपलों का कराएगी मिलान

रिमांड के दौरान ईडी के उप निदेशक पूरन कामा सिंह और सहायक निदेशक भुवनेश कुमार को वह तमाम रिश्वत के टेप सुनवाए जा रहे हैं जिस में इन लोगों ने रिश्वत की डिमांड की हुई है.

नई दिल्ली: सीबीआई 75 किलो रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार ईडी के उप निदेशक पूरन कामा सिंह और सहायक निदेशक भुवनेश कुमार की आवाज के सैंपलों  का मिलान कराएगी. रिश्वत मामले के टेप सुनवा कर इन दोनों से पूछताछ की जा रही है. दोनों अधिकारी 7 जुलाई तक सीबीआई की रिमांड पर हैं. 104 करोड रुपए के बैंक घोटाले के मामले में 75 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में इन दोनों अधिकारियों के अलावा उनके दो सहयोगियों को दिल्ली से भी गिरफ्तार किया गया था. इनमें दिल्ली विकास प्राधिकरण में अतिरिक्त अभियंता रमाकांत तिवारी तथा उसका सहयोगी विजय शामिल है. इनमें उपनिदेशक पूरन कामा सिंह 2013 बैच के आईआरएस कस्टम के अधिकारी हैं जो फरवरी 2021 में  ई डी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे और उनके तैनाती अहमदाबाद की गई थी. अनेक अहम केस की जांच कर रहे ये जांच अधिकारी अब खुद ही सीबीआई के जांच दायरे में है और रिमांड के दौरान सीबीआई जानना चाहती है कि रिश्वत का नेटवर्क अहमदाबाद से लेकर कहां तक फैला हुआ है.

कोडवर्ड का इस्तेमाल
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक रिमांड के दौरान इन लोगों को वह तमाम रिश्वत के टेप सुनवाए जा रहे हैं जिस में इन लोगों ने रिश्वत की डिमांड की हुई है. सीबीआई के मुताबिक लोगों ने रिश्वत लेने के लिए बकायदा कोड वर्ड भी बनाए थे. इसमें शिकायतकर्ता पटेल को स्पष्ट तौर पर  निर्देश दिए गए थे कि वह कहीं भी लाखों की या रूपयों की बात नहीं कहेगा और उसे जब भी पैसे देने की बात करनी होगी तो कहेगा कि उसके पास 20 किलो माल तैयार है. जिसका मतलब होगा कि वह है 20 लाख रुपए दे रहा है. 

सीबीआई के एक आला अधिकारी ने बताया की इस बाबत इन लोगों की टेप की गई आवाजों से कहीं यह लोग बाद में मुकर ना जाएं लिहाजा इन दोनों की आवाजों का सैंपल भी लिया जा रहा है जो जांच के लिए सीएफएसएल को भेजा जाएगा.

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक क्योंकि ये दोनों अधिकारी एक महत्वपूर्ण जांच विभाग से जुड़े हुए हैं लिहाजा सीबीआई इस पूरे मामले में पूरी तरह से वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर मामले को आगे बढ़ाएगी. जिससे कल को सीबीआई पर किसी तरह का कोई आरोप ना लग सके. अधिकारी के मुताबिक इस मामले में इन अधिकारियों की लिखावट के नमूने भी लेगी. सीबीआई को शक है कि इस मामले के तार ईडी में दूर तक फैले हो सकते हैं क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गुजरात में ली जाने वाले रिश्वत की रकम दिल्ली क्यों भेजी जा रही थी. मामले की जांच जारी है.

गुपकार गठबंधन ने कहा- पीएम की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के नतीजे से निराश, जम्मू-कश्मीर में जारी है दमन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
CJP Protest Highlights: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget