एक्सप्लोरर

डिफेंस एक्सपोर्टर बनने की राह पर भारत! 10 दिन में शुरू होगा ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात, मार्च तक भेजे जाएंगे हथियार

BrahMos Supersonic Cruise Missiles: फिलीपींस ने भारत के साथ 2022 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए सौदा किया था. इस सौदे के तहत मिसाइलों की डिलीवरी की जाएगी.

BrahMos Missiles: भारत हथियारों का आयातक से निर्यातक बनने की ओर कदम बढ़ाने लगा है. अब तक हथियार खरीदने वाला भारत उन्हें बेचने भी लगा है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) चेयरमैन डॉ समीर वी. कामत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक्सपोर्ट को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने भारतीय सेना को मिलने वाली 'अडवांस्ड टोव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम' (एटीएजीएस) गन का अपडेट भी दिया है.

डीआरडीओ चेयरमैन कामत ने बताया कि 307 एटीएजीएस गन का ऑर्डर दिया जाने वाला है. इसे डीआरडीओ के जरिए विकसित और भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स सहित प्राइवेट सेक्टर इंडस्ट्री के जरिए उत्पादित किया गया है. उन्होंने बताया कि 307 एटीएजीएस बंदूकों के ऑर्डर इस वित्तीय वर्ष यानी 31 मार्च, 2024 तक मिलने की उम्मीद है. एटीएजीएस गन के जरिए भारतीय सेना को काफी मजबूती मिलने वाली है. 

कब से शुरू होगा मिसाइलों का एक्सपोर्ट?

ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर डीआरडीओ अध्यक्ष डॉ समीर वी. कामत ने बताया है कि भारत अगले 10 दिनों में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए ग्राउंड सिस्टम का निर्यात शुरू करेगा. इस साल मार्च तक क्रूज मिसाइलें भेजे जाने की उम्मीद है. ये ऐलान डिफेंस टेक्नोलॉजी क्षेत्र में खासतौर पर सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के क्षेत्र में भारत की प्रगति को दिखाता है. ब्रह्मोस मिसाइलों के एक्सपोर्ट को लेकर कई देशों के साथ बातचीत भी चल रही है. 

फिलीपींस संग हुआ मिसाइलों को लेकर समझौता

दरअसल, जनवरी 2022 में भारत और फिलीपींस के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर 375 मिलियन डॉलर का सौदा हुआ था. इसके तहत फिलीपींस को मिसाइलों की डिलीवरी होनी है. 290 किमी रेंज वाली इन मिसाइलों को एक्सपोर्ट करने का ये अपनी तरह का पहला समझौता था. इस डील के तहत दो सालों में एंटी-शिप वर्जन की तीन मिसाइल बैटरियों को एक्सपोर्ट होना है. माना जा रहा है कि इसी कड़ी में ब्रह्मोस मिसाइलों को फिलीपींस को एक्सपोर्ट किया जाएगा. 

ब्रह्मोस मिसाइलों को खरीदने में दक्षिण एशिया के कई मुल्कों ने दिलचस्पी दिखाई है. इसमें इंडोनेशिया, वियतनाम जैसे देश शामिल हैं. पिछले साल खबर आई थी वियतनाम भारत से ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर 625 मिलियन डॉलर का सौदा करना चाहता है. 

यह भी पढ़ें: चीन के खिलाफ दक्षिण सागर में फिलीपींस उतारेगा भारत की ब्रह्मोस मिसाइल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget