एक्सप्लोरर

उद्योगपति संजय डालमिया की अपील, चीन को सिखाया जाए सबक, उसके उत्पादों का हो बहिष्कार

डालमिया चीन तक ही नहीं रूके बल्कि पाकिस्तान के सामान के बहिष्कार की भी वकालत की. संजय डालमिया की पैदाइश पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुई है.

चीनी उत्पादों के बहिष्कार की उठ रही आवाज़ों के बीच इसमें अब डालमिया ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन संजय डालमिया का साथ भी मिल चुका है. जाने-माने उद्योगपति संजय डालमिया ने कहा है कि वो अब ख़ुद चीन में बने सामानों का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

चीन की गड़बड़ियों की तरफ़ इशारे करते हुए संजय डालमिया ने कहा हम क्यों उनका सामान इस्तेमाल करें जो हमारे देश को नुक़सान पहुंचाना चाहता हो. उन्होंने चीन की हरकत के लिए उसे सबक सिखाने की वकालत की और कहा कि इससे विश्व में एक संदेश जाएगा कि जो भारत के खिलाफ़ कदम उठाएगा उसे एक बड़े बाज़ार से हाथ धोना पड़ेगा. इतिहास को याद करते हुए संजय डालमिया ने कहा कि हमने इसी तरह अंग्रेजों को भी घुटने पर ला दिया था. डालमिया चीन तक ही नहीं रूके बल्कि पाकिस्तान के सामान के बहिष्कार की भी वकालत की. संजय डालमिया की पैदाइश पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुई है.

संजय डालमिया की अपील संजय डालमिया ने अपील की है कि चीन में बने उत्पादों की जानकारी समाचार पत्रों, पत्रिकाओं, टेलीवीज़न चैनलों पर दी जाए ताकि लोगों को पता चल सके कि कौन सा सामान चीन का है. दैनिक भास्कर को दिए गए इंटरव्यू में भूतपूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि ऐसा करने से हो सकता है कि हमारी 100 % ज़रूरतों की पूर्ती ना हो लेकिन हम अपनी 70 % ज़रूरतें पूरी कर सकते है.

शिक्षाविद सोनम वांगचुक की है मुहिम इस मुहिम की शुरूआत शिक्षीविद सोनम वांगचुक ने शुरू की है. मेड इन चाइना सामान का बहिष्कार करते हुए सोनम वांगचुक ने कहा था कि ऐसा करने से चीन की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा. इस मुहिम को देश भर में समर्थन मिलने की उमीद है.

भारत है बड़ा बाज़ार मालूम हो कि चीन के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंडस्ट्री के लिए भारत एक बड़ा बाज़ार है. लोगों की नाराज़ी चीन से फैले कोरोना को लेकर तो थी, रही सही कसर लद्दाख में चीनी सैनिकों की हरकत ने पूरी कर दी. इससे पहले भी 2017 में डोकलाम की घटना के बाद बड़े पैमाने पर चीनी सामान के बहिष्कार की बात उठी थी. लोगों का रूझान चीनी सामानों की तरफ़ इसलिए भी रहा है कि दूसरे के मुकाबले वो सस्ते दामों पर उपलब्ध होते हैं हांलांकि गारंटी के मामले में भरोसा कम पाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget