एक्सप्लोरर

Booster Dose: तीसरी खुराक को लेकर केंद्र का बड़ा बयान, कहा- बूस्टर डोज वही वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई थी

Booster Dose: ICMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि ओमिक्रॉन देश के शहरों में प्रमुख फैलने वाला वैरिएंट बनकर उभर रहा है और इस प्रसार को कम करने के लिए सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए.

Booster Dose of Corona Vaccine: केंद्र ने बुधवार को कहा कि हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स (Frontline Worker) और पहले से ही बीमारियों से जूझ रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) की एहतियाती या तीसरी खुराक (Third Dose of Vaccine) वही वैक्सीन होगी, जो उन्हें पहले दी गई थी. भारत के कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख और नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी. के. पॉल ने कहा कि उन्हें उसी कंपनी की एहतियाती (Booster Dose) वैक्सीन दी जाएगी, जिसके पहले दो डोज उन्हें दिए गए थे.

उन्होंने कहा, एहतियाती कोविड वैक्सीन की खुराक वही वैक्सीन होगी, जो उन्हें पहले प्राथमिक खुराक के रूप में दी गई थी. जिन लोगों ने कोवैक्सीन को मुख्य रूप से खुराक के रूप में प्राप्त किया है, उन्हें एहतियाती खुराक के तौर पर समान ही प्राप्त होगी और जिन लोगों ने कोविशील्ड को प्राथमिक खुराक के रूप में प्राप्त किया है, उन्हें अब कोविशील्ड ही मिलेगी.

एहतियाती खुराक के लिए कोविड के टीकों के मिश्रण के दृष्टिकोण पर, पॉल ने कहा कि इस पर आगे चर्चा की जाएगी, क्योंकि इस विषय पर अधिक शोध चल रहा है. पॉल ने कहा कि राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट, जो 30 दिसंबर को 1.1 प्रतिशत थी, वर्तमान में 5 प्रतिशत है, जबकि आर-वैल्यू 2.69 है. देश में संभावित तीसरी कोविड लहर पर, उन्होंने कहा कि भारत कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि का सामना कर रहा है, जो बड़े पैमाने पर नए कोविड वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण है. ओमिक्रॉन विशेष रूप से देश के पश्चिमी भाग और बड़े शहरों में पाया जा रहा है.

तेजी से फैल रहा है ओमिक्रोन वैरिएंट

इस बीच, आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि ओमिक्रॉन देश के शहरों में प्रमुख फैलने वाला वैरिएंट बनकर उभर रहा है और इस प्रसार को कम करने के लिए सामूहिक समारोहों से बचना चाहिए. स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि भारत में पिछले 8 दिनों में मामलों में 6.3 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी के मामले में 29 दिसंबर को 0.79 प्रतिशत से 5 जनवरी को 5.03 प्रतिशत की तेज वृद्धि देखी गई है.

इन राज्यों में पैर पसार चुका है ओमिक्रोन

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड और गुजरात चिंता वाले राज्य हैं, जहां मामलों में भारी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि देश के 28 जिले 10 प्रतिशत से अधिक साप्ताहिक पॉजिटिविटी की रिपोर्ट कर रहे हैं. राजस्थान में ओमिक्रॉन से संबंधित मौत पर अग्रवाल ने कहा कि यह तकनीकी रूप से ओमिक्रॉन से संबंधित मौत है. उन्होंने कहा कि पीड़ित एक बुजुर्ग व्यक्ति था, जिसे कथित तौर पर मधुमेह जैसी बीमारी थी.

ये भी पढ़ें:

PM Modi's Rally Cancelled: बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से पीएम मोदी बोले- अपने सीएम को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया

Omicron Threat: कोविड के होम आइसोलेशन और इलाज को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Puri Rath Yatra: दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
दोनों तरफ खचाखच भीड़, बीच में भागती एंबुलेंस… पुरी रथ यात्रा में ऐसे बचाई गई लोगों की जान- Video
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
कमरे में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा और फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी, कर्नाटक में मर्डर से सनसनी
Supreme Court: बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा
बीमार-बुजुर्ग कैदियों की समय से पहले रिहाई पर SC का बड़ा आदेश, 3 महीने में बनाएं स्पष्ट नीति, पोर्टल पर भी हो ट्रैकिंग की सुविधा

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget