एक्सप्लोरर

Sky Force Controversy: विवादों में अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स'! जानें क्यों कोडवा समुदाय ने जताई आपत्ति

Sky Force Controversy: भारत की पहली एयरस्ट्राइक पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 'स्काई फोर्स' विवादों में फंसती हुई नजर आ रही है. कोडवा समुदाय इस मूवी को लेकर आपत्ति जताई है.

Sky Force Controversy: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म स्काई फोर्स रिलीज हो गई है. ये फिल्म1965 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर आधारित है.इस फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर अज्जमादा बोप्पय्या देवय्या के चित्रण को लेकर कर्नाटक के कोडवा समुदाय में गुस्सा भड़का दिया है.

फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर देवय्या को तमिल के रूप में दिखाने जाने पर समुदाय के लोगों ने असहमति जताई है. लोगों का कहना है कि वो कर्नाटक के कोडागु में कोडवा समुदाय से ताल्लुक रखते थे. कोडवा समुदाय कर्नाटक के कूर्ग (अब कोडगु) में स्थित एक जातीय समुदाय है. ये लोग सैन्य परंपरा का पालन करते हैं. 

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा 

समुदाय की एक वकील तान्या का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर देवय्या के समुदाय को गलत तरीके से चित्रित करने के पीछे फिल्म निर्माताओं की मंशा पर सवाल उठाया है, खासकर तब जब यह माना जा रहा है कि फिल्म उनके जीवन से आधारित है. 

 

इसी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता गुलशन देवैया ने भी सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "चूंकि स्काई फोर्स रिलीज हो गई हैइसलिए मैं आपका ध्यान एक युद्ध नायक की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जिस पर एक मुख्य किरदार आधारित है.हमारा नाम एक ही है, लेकिन मैं उनसे संबंधित नहीं हूं. लेकिन मैं भी उनके जैसा ही कोडवा हूं और मैंने सोचा कि मैं हमारे विविध देश के एक छोटे से मार्शल समुदाय पर थोड़ा ध्यान आकर्षित करूंगा.'

मिला था महावीर चक्र

स्क्वाड्रन लीडर एबी देवय्या 1965 में दुश्मन के इलाके में एक स्ट्राइक ऑपरेशन के दौरान लापता हो गए थे. 23 साल बाद उन्हें 1988 में मरणोपरांत दूसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था. गौरतलब है कि भारत के सशस्त्र बलों के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा और भारतीय सेना के तीसरे सेनाध्यक्ष जनरल केएस थिमय्या कोडवा समुदाय से थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget