एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते कहर के चलत मुंबई में बीएमसी ने उठाया ये बड़ा कदम

आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर को बिना अनुमति छोड़ने या भागने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुंबई: कोरोना संक्रमित होने वाले देश से भारत लौटे भारतीय मूल के यात्रियों की निगरानी के लिए अब महाराष्ट्र सरकार मोबाइल से ट्रैकिंग करेगी. पुलिस की मदद से संदिग्धों की लोकेशन चेक की जाएगी.  लोगों का सार्वजनिक स्थानों पर पाए जाने की लगातार मिल रही जानकारी के बाद प्रशासन ने ये निर्णय लिया है. मुंबई में इस काम के लिए बीएमसी प्रशासन मुंबई पुलिस की मदद लेगा.

गुरुवार को ही राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जानकारी दी थी कि आइसोलेशन और क्वारंटाइन सेंटर को बिना अनुमति छोड़ने या भागने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अनिल देशमुख ने बताया कि कोरोना के मरीजों की स्वास्थ्य केंद्रों से भागने की लगातार खबरें आ रही हैं. यह ना केवल उनके लिए बल्कि अन्य नागरिकों के लिए भी खतरनाक है. पुलिस दल को गृह मंत्रालय ने ऐसे लोगों के खिलाफ एपीडेमिक डिजीज एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

चीन सहित कई देशों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए निगम की स्वास्थ्य प्रणाली कई उपाय कर रही है. नगरपालिका, राज्य सरकार और मुंबई हवाईअड्डा प्रशासन के डॉक्टरों द्वारा विदेशों से यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग की जा रही है. कोरोना संदिग्धों जिनके पास 'ए' श्रेणी के लक्षण हैं, उन्हें इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. जबकि वरिष्ठ नागरिकों और 'बी' श्रेणी की अन्य बीमारियों वाले लोगों को घरेलू संगरोध में रखा जा रहा है. जो भी व्यक्ति इस आदेश का पालन नहीं करेगा उसे पकड़कर गिरफ्तार किया जाएगा.

कोरोना प्रभावित देशों के यात्रियों को नगर पालिका के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है. बीएमसी पुलिस की मदद से ट्रैकिंग करके सेंटर से बाहर जाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच की जा रही है. इसलिए उनका मोबाइल नंबर, पता जैसी सभी जानकारी ली जा रही है. इस सूचना के आधार पर यात्रियों पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

कमलनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बोले- एक महाराजा और 22 लालचियों ने की सरकार गिराने की साजिश

जम्मू: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश के बॉर्डर किए गए सील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget