एक्सप्लोरर

BMC का नया सर्कुलर- भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना लोगों की सहमति के होगा रैंडम एंटीजन टेस्ट, मना करने पर होगी कार्रवाई

बीएमसी ने अपने सर्कुलर में कहा है कि अगर कोई टेस्ट कराने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी. सर्कुलर में मॉल, बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन का नाम दिया गया है.

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने अपने सर्कुलर में कहा कि मॉल, रेलवे स्टेशन, बस डिपो, बाजार, पर्यटन स्थल, सरकारी कार्यालयों जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों की सहमति के बिना रैंडम एंटीजन टेस्ट किए जाएं. यदि कोई व्यक्ति टेस्ट कराने से इनकार करता है, तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में बीते दिनों काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके बाद से ही राज्य सरकार और बीएमसी अलर्ट मोड में आ चुकी है. मास्क नहीं पहनने और कोरोना से जुड़े नियमों को नहीं मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है और जुर्माना लगाया गया है.

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में मार्च में अब तक कोरोना वायरस के 272 मामले आए हैं जबकि फरवरी में कुल 168 मामले आए थे. इस हिसाब से संक्रमण के मामले 62 फीसदी बढ़े हैं. धारावी में संक्रमण के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है हालांकि उनका कहना है कि वे पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं. यह झुग्गी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र तक फैली है. यह इलाका चमड़े, मिट्टी के बर्तन और कपड़े के कई छोटे उद्योगों का हब भी है.

उधर बीजेपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि देश के दूसरे प्रांतों की तुलना में महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की जांच के लिए विशेषज्ञों की समिति गठित की जानी चाहिए. पूर्व मुख्यमंत्री यहां के संभागीय आयुक्तालय में नागपुर के प्रभारी मंत्री नितिन राउत और जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे. फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का अध्ययन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जानी चाहिए. महाराष्ट्र दूसरे राज्यों से अलग नहीं है तो फिर यहां संक्रमण में इतनी बढ़ोतरी क्यों हो रही है?’’

बीजेपी नेता ने दावा किया कि अगर ज्यादा जांच होने से मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरे राज्य भी महाराष्ट्र की तुलना में प्रति दस लाख आबादी पर ज्यादा जांच कर रहे हैं. फडणवीस ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर भी चिंता जताई और कहा कि टीकाकरण की प्रक्रिया धीमी चल रही है और रफ्तार बढ़ाई जानी चाहिए. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,681 नए मामले सामने आए और 70 लोगों की मौत हुई. राज्य में वर्तमान में 1,77,560 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है.

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 800 से अधिक नए कोरोना के केस, इस साल एक दिन में सबसे अधिक आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: 'उनका अराजक आचरण संविधान को तार-तार कर रहा', बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
Live: 'उनका अराजक आचरण संविधान को तार-तार कर रहा', बीजेपी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
SIR विवाद: राहुल गांधी की याचिका पर SC का नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget