एक्सप्लोरर

BMC: मुंबई की सड़कों पर गड्ढों को लेकर बीएमसी ने दिया जवाब, एक अप्रैल से 7 जुलाई 2022 तक भरे 7211 गड्ढे

Mumbai Road Pits: बीएमसी ने बताया कि इस साल एक अप्रैल 2022 से 7 जुलाई 2022 तक बीएमसी ने अपनी सीमा के भीतर सड़कों पर लगभग 7 हजार 211 गड्ढों को भर दिया है.

Maharashtra BMC: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में अभी हाल के दिनों में सड़कों पर गड्ढों (Pits on Road) की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस घटना ने बीएमसी (BMC) के किए गए कामों पर सवाल उठा दिए हैं. आपको बता दें कि मुंबई में भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते हर साल सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं. अब बीएमसी ने  अपने किए गए कामों को लेकर सफाई दी है. मुंबई महानगर पालिका ने बताया कि उसने एक अप्रैल से 7 जुलाई 2022 के बीच 7 हजार 211 गड्ढे भरे हैं. बीएमसी का कहना है के पिछले साल इसी अवधि में 10,199 गड्ढे थे, लेकिन इस साल गड्ढों की संख्या घटी है. इस साल एक अप्रैल 2022 से 7 जुलाई 2022 तक बीएमसी ने अपनी सीमा के भीतर सड़कों पर लगभग 7 हजार 211 गड्ढों को भर दिया है. पी.वेलारसु , अतिरिक्त आयुक्त , परियोजना ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया, इसका क्षेत्रफल लगभग 12 हजार 695 वर्ग मीटर है. बीएमसी ने नागरिकों के लिए गड्ढों के बारे में शिकायत दर्ज करने के लिए वेबसाइट, मोबाइल ऐप, सोशल मीडिया, टोल फ्री टेलीफोन नंबर जैसे विभिन्न विकल्प उपलब्ध किए हैं. 

मुंबई शहर में करीब 2 हजार 055 किमी लंबी सड़कें हैं. इनमें से 1,255 किमी डामर और 800 किमी कंक्रीट की सड़कें हैं. डामर सड़कों में बिटुमेन के गुणों के कारण, मानसून के दौरान पानी के संपर्क में आने के कारण अक्सर सड़कों पर गड्ढे हो जाते हैं. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन हर साल सड़कों पर गड्ढों की समस्या के समाधान के लिए विभिन्न उपाय करता हैं. इस साल भी इससे निपटने के लिए ऐसे ही उपाय किए गए हैं. अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद गड्ढों को भरने के लिए 48 घंटे की समय सीमा होती है, लेकिन कोल्डमिक्स तकनीक 24 घंटे के भीतर गड्ढों को भरने का प्रयास कर रही है. वर्ली स्थित डामर प्लांट में निर्मित कोल्ड मिक्स की आपूर्ति निगम के 24 वार्ड को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप से की जाती है. अब तक 24 वार्ड को लगभग 2,422 मीट्रिक टन ड्राई कोल्ड मिक्स की आपूर्ति की जा चुकी है.

हर साल 2 करोड़ रुपये का फंड एक वार्ड को उपलब्ध कराया जाता है. इसमें से 1.5 करोड़ रुपये निवारक उपायों के लिए और शेष 50 लाख रुपये गड्ढों को भरने के लिए निर्धारित किए जाते हैं. मुंबई में कुल 24 वार्ड है. बीएमसी ने सड़कों पर गड्ढों की शिकायत दर्ज कराने के लिए नागरिकों के लिए यह विकल्प उपलब्ध कराए हैं.

  1. ऑनलाइन पोर्टल / ऐप: MyBMCPothole fixit app
  2. आपदा प्रबंधन संपर्क नंबर: 1916
  3. सभी 24 वार्ड कार्यालयों में नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) उपलब्ध है.
  4.  सभी 24 वार्ड में लिखित शिकायत दर्ज करने के लिए
    टोल फ्री टेलीफोन नंबर: 1800221293
    ट्विटर: @mybmcroads
    बीएमसी व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर: 91-8999-22-8999
  5. सभी 24 वार्ड के रोड इंजीनियर्स के समर्पित व्हाट्सएप नंबर.  

सड़कों के रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की 
हालांकि बीएमसी (BMC) ने यह भी बताया के मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA), महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (MSRDC), मुंबई महानगर में एमएमआरडीए, लोक निर्माण विभाग (PWD), रेलवे, निजी लेआउट जैसे अन्य महानगरीय प्राधिकरणों के अधिकार क्षेत्र में अगर कुछ सड़कों पर गढ्ढे बन जाते हैं तो उन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आपके छुटभैया नेता कोर्ट के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, उद्धव सेना को SC की चेतावनी
‘आपके छुटभैया नेता कोर्ट के बारे में गैर-जिम्मेदाराना बयान क्यों दे रहे? इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’, उद्धव सेना को SC की चेतावनी
वकालत का काम न मिलने पर एक्टिविस्ट बन जाने वालों को चीफ जस्टिस ने कहा 'कॉक्रोच', कहा - 'इनका काम सब पर हमला करना'
वकालत का काम न मिलने पर एक्टिविस्ट बन जाने वालों को चीफ जस्टिस ने कहा 'कॉक्रोच', कहा - 'इनका काम सब पर हमला करना'
क्या विदेश यात्राओं पर लगेगा टैक्स? रिपोर्ट्स पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया ये जवाब
विदेश यात्राओं पर लगेगा टैक्स? रिपोर्ट्स पर खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिया ये जवाब
भोजशाला विवाद: MP हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का हमला, लगाया आरोप- ‘आपस में मिले हुए हैं सरकार और ASI’
भोजशाला विवाद: MP हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी का हमला, लगाया आरोप- ‘आपस में मिले हुए हैं सरकार और ASI’

वीडियोज

Sansani: 7 फेरों से पहले खौफनाक हादसा ! | Crime News
Petrol-Diesel Price Hike | Janhit with Chitra Tripathi: महंगाई का 'जेब जलाओ' मिशन चालू! | Inflation
Bharat Ki Baat : सरकार ने माना..'नीट पेपर लीक हुआ' | NEET Paper Leak | CBI | Dharmendra Pradhan
Petrol-Diesel Price | Sandeep Chaudhary: पेट्रोल-डीजल के बाद बढ़ेंगे LPG के दाम? | Inflation News
Petrol-Diesel CNG Price Hike: आम आदमी को महंगाई का करंट, CNG की कीमतें बढ़ी | Inflation News | Delhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
ट्रंप का बीजिंग में ‘निर्दयतापूर्ण अपमान’ के बाद जाते-जाते जिनपिंग ने दिया ये यादगार गिफ्ट
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
Friday Box Office: बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
बॉक्स ऑफिस पर साउथ का कब्जा, हिंदी फिल्मों का निकला दम, जानें फ्रइडे को किसने मारी बाजी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास; भारतीय खिलाड़ी पिछड़ी
IPL 2026 के बीच बना सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड, पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
AI Digital Harassment: AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
AI से कैसे हो रहा महिलाओं का डिजिटल हैरेसमेंट, क्या है इससे बचने का तरीका?
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Embed widget