एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: वरिष्ठता सूची में जगह मिलने के बाद अब ये बड़ा निर्णय हुआ

हाल ही में जम्मू और कश्मीर की पहली वरिष्ठता लिस्ट (वारंट ऑफ प्रेसिडेंट) जारी हुई थी. जिसमें लेफ्टिनेंट गवर्नर को 11वें स्थान पर रखा गया था.

जम्मू: जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को जमीन तक पहुंचाने और आम लोगो के विकास में जुटी मोदी सरकार ने अब जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान व अनुदान और बढ़ाया है. हाल ही में वरिष्ठता सूची में जहां जनता द्वारा चुने गए ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरपर्सन्स को जगह मिलने के बाद अब उनका वेतन शुरु कर दिया है. साथ ही सरपंचों के वेतन में भी वृद्धी की है.

जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा जारी किए एक आदेश में कहा गया है कि दिसंबर के महीने से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के सभी चुने हुए सरपंचो का वेतन 2,500 रुपये से बढ़ा कर 3,000 रुपये कर दिया गया है. वहीं, एक और आदेश में हाल में चुने गए ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन का वेतन 13,000 रुपये तय किया गया है. इसके साथ ही इन चेयरमैनों को 500 रुपये टेलीफोन और 1500 रुपये यात्रा भत्ते के रूप में मिलेंगे.

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में पिछले साल नवंबर दिसंबर में जम्मू कश्मीर में पंचायतो के चुनाव हुए थे. इन चुनावो में 316 ब्लॉकों में 4,483 सरपंचों और 35,029 पंचों का चुनाव किया गया. इन चुनावों में 58,54,208 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

वहीं इससे पहले पंचायत चुनाव 2011 में कराए गए थे. जिसमें 143 ब्लॉकों में 4,130 सरपंचों और 29,719 पंचो का चुनाव किया गया. इन चुनावों में 50,68,975 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 2018 के पंचायती चुनावों में सभी मुख्य विपक्षी पार्टियों नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस ने बहिष्कार किया था. इन चुनावों में करीब 12 पंचायत घरों को आग के हवाले भी किया गया था.

ये भी पढ़ें

हरियाणा: फसलों को बर्बाद होता देख किसान की आंखों से निकले आंसू, कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोया बुलदंशहर: एक ही जमीन का दो बार मुआवजा देकर सरकार को लगाया था करोड़ों का चूना, आज कोर्ट सुनाएगी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget