एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के बयान को 'चौकीदारों के अपमान' के तौर पर पेश करेगी बीजेपी

बीजेपी राहुल गांधी के बयान को 'चौकीदारों के अपमान' के तौर पर पेश करेगी और चौकीदारों के बीच अभियान चलाएगी. ये एलान दिल्ली बीजेपी के तेज तर्रार प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी द्वारा 'चौकीदार चोर है' कहे जाने को बीजेपी ने मुद्दा बनाने की रणनीति बना ली है. बीजेपी राहुल गांधी के इस बयान को 'चौकीदारों के अपमान' के तौर पर पेश करेगी और चौकीदारों के बीच अभियान चलाएगी. ये एलान दिल्ली बीजेपी के तेज तर्रार प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने किया है.

बग्गा ने ट्विटर पर लिखा है कि "राहुल जी का कहना चौकीदार चोर है यह देश के हर उस चौकीदार का अपमान है जो सारी रात जाग के हमारे घर की रक्षा करते है. हम 25 तारीख से हर रात, हर गली, हर मोहल्ले मे चौकीदार भाइयो से मिलेंगे और उन्हें राहुल जी की मानसिकता से अवगत कराएंगे. साथ में हर चौकीदार भाई को 1 मोदी टीशर्ट उपहार में देंगे"

आपको याद होगा कि ये वही बग्गा हैं जिन्होंने 2013 में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर द्वारा नरेंद्र मोदी को 'चायवाला' कहने पर कांग्रेस अधिवेशन की जगह पर चाय बेचने पहुंच गए थे. साथ ही अय्यर के बयान को 'चाय वालों' के अपमान से जोड़ कर बाद में बाकायदा अभियान चलाया था. इसके अलावा पिछले कर्नाटक चुनाव के दौरान भी युवा कांग्रेस के ट्वीट में प्रधानमंत्री को चाय बेचने वाला कह कर तंज कसा गया तब भी बग्गा ने इसे काफी तूल दिया था और कांग्रेस को बैकफुट पर धकेल दिया था.

अब लोकसभा चुनाव से पहले बग्गा ने कांग्रेस को घेरने के लिए चौकीदारों को चुना है. बग्गा राजनीतिक संदेशों वाले टी-शर्ट बनाने के लिए भी मशहूर हैं. जाहिर है बग्गा के 'चौकीदार टी-शर्ट' को चर्चा में आने के लिए ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. बग्गा ने ट्विटर पर इस टी-शर्ट का डिजाइन भी पोस्ट किया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है 'देश का चौकीदार'. जानकारी के मुताबिक शुरुआती दौर में करीब दस हजार चौकीदार टी-शर्ट बांटने की योजना है.

गुरुवार को राजस्थान के डूंगरपुर की चुनावी सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि "गली गली में शोर है, चौकीदार चोर है". दरअसल 2014 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाषणों में नरेंद्र मोदी ने खुद को 'देश के चौकीदार' के तौर पर पेश किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, यूपी के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
बीजेपी राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, यूपी के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget