एक्सप्लोरर

बैट कांड: आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी BJP, मोदी ने जताई थी नाराजगी

आकाश विजयवर्गीय को इस नोटिस का जवाब 15 दिनों के अंदर देना होगा. इस खबर के बाद आकाश के घर के बाहर सन्नाटा छा गया है. पीएम इस मामले पर आज नाराजगी जताई.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम के अधिकारी को सरेआम बैट से पीटने के मामले में आकाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नाराजगी जताने के बाद अब प्रदेश बीजेपी आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी. सूत्रों के मुताबिक आकाश विजयवर्गीय को इस नोटिस का जवाब 15 दिनों के अंदर देना होगा. इस खबर के बाद आकाश के घर के बाहर सन्नाटा छा गया है. वहीं, आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं.

बता दें कि मारपीट के इस मामले में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक में आकाश विजयवर्गीय की हरकत पर नाराज़गी जताते हुए दो टूक कहा है कि बेटा किसी सांसद का हो या किसी मंत्री का. ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

खुले मंच से पीएम मोदी की चेतावनी

खबर मिली है कि पीएम मोदी को आकाश विजयवर्गीय मामले की जानकारी घटना के दिन ही दे दी गई थी. घटना के सात दिन बाद पीएम मोदी ने अब खुले मंच से कह दिया है कि पार्टी के अंदर अंहकार, दुरव्यवहार और घंमंड की कोई जगह नहीं है. पीएम मोदी ने कहा है कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसी घटनाएं तुरंत रोकी जानी चाहिए.

30 जून को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए थे आकाश

बता दें कि 26 जून को कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने गए नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीट दिया था. आकाश विजयवर्गीय का कहना था कि मकान में रह रही महिलाओं को जबरन निकाला गया. इस घटना के बाद पुलिस ने इंदौर से विधायक आकाश को गिरफ्तार कर लिया  था. आकाश 30 जून को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए थे.

अपने किए पर कोई 'अफसोस नहीं'- आकाश

जेल से रिहा होने के बाद आकाश से जब मारपीट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने जो किया उसका कोई अफसोस नहीं है. उन्होंने कहा, ''ऐसी स्थिति में जब पुलिस के सामने एक महिला को घसीटा जा रहा था, मैं कुछ और करने के बारे में सोच भी नहीं सकता था, मैंने जो किया उसका अफसोस नहीं है. लेकिन मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर न दें.''

यह भी पढ़ें-

नहीं माने राहुल: नए अध्यक्ष की तलाश शुरू, दो दलित चेहरों की रेस में सुशील कुमार शिंदे सबसे आगे IN Depth: जायरा का बॉलीवुड को अलविदा, जानें उनकी जिंदगी और करियर से जुड़ा अब तक का सफरनामा दिल्ली-NCR वालों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, तीन से पांच जुलाई के बीच मानसून देगा दस्तक IND Vs BAN: बड़े उलटफेर करने के लिए जाना जाता है बांग्लादेश, भारत के लिए चुनौती आसान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget