एक्सप्लोरर

खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए BJP चार्टर प्लेन से अपने 106 विधायकों को लाएगी दिल्ली

बीजेपी अपने विधायकों को भी खरीद फरोख्त से बचाने के लिए दिल्ली लेकर आ रही है. पार्टी के 106 विधायक दिल्ली या गुरुग्राम के किसी होटल में ठहराए जाएंगे.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार का संकट बढ़ता जा रहा है. आज बीजेपी की विधायक दल की बैठक के बाद तय किया गया कि कांग्रेस बीजेपी विधायकों पर डोरे डाल सकती है. ऐसी सूरत में विधायकों को एकजुट रखने के लिए बीजेपी के सभी विधायकों को भोपाल से बाहर किसी स्थान पर रखा जाएगा. बीजेपी चार्टर प्लेन से 106 विधायक दिल्ली लाए जा रहे हैं, पौने ग्यारह बजे की चार्टर फ्लाइट से दिल्ली लाए जाएंगे. ये सभी विधायक दिल्ली या गुरुग्राम के होटल में ठहराए जा सकते हैं.

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 22 विधायक अभी तक अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल को भेज चुके हैं. खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस से अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं. मध्यप्रदेश में इस सियासी उठापटक के बीच अब बीजेपी को अपने विधायकों को बचा के रखना होगा और यही वजह है कि बीजेपी अपने सभी विधायकों को लेकर मध्य प्रदेश से बाहर दिल्ली लेकर आ रही है.

फिलहाल मध्य प्रदेश बीजेपी के 106 विधायकों को दिल्ली या गुरुग्राम के होटल में ठहराया जाएगा. उसके बाद जरूरत हुई तो इन विधायकों को बेंगलुरु देहरादून अहमदाबाद भी ले जाया जा सकता है. मध्य प्रदेश बीजेपी ने अपने विधायकों को भोपाल से दिल्ली लाने के लिए स्पाइसजेट कंपनी का बड़ा विमान किराए पर लिया है. सभी विधायक एक ही विमान से दिल्ली पहुंचेंगे.

विधायक दल की बैठक में विधायकों को बताया गया कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्यसभा का चुनाव है. कमलनाथ सरकार का गिरना तय है क्योंकि उनके पास अब बहुमत नहीं बचा है. इसलिए हमें एकजुट रहकर सबसे पहले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को वोट करना है.

जाहिर तौर पर मध्य प्रदेश का सियासी संकट हर पल रोचक होता जा रहा है. कांग्रेस के कमलनाथ के सामने जहां सरकार बचाने की चुनौती है. वहीं बीजेपी ना केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजकर एक अतिरिक्त सीट जीतने की जुगत में है. वहीं कमलनाथ सरकार को गिराकर फिर से एक बार मध्य प्रदेश की सत्ता में काबिज भी होना चाहती है.

ये भी पढ़ें

क्यों कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे ज्योतिरादित्य सिंधिया ? जानिए, मध्य प्रदेश में 'ऑपरेशन लोटस' की पूरी कहानी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget