एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस और बीजेपी के बीच 'गदर' की पूरी कहानी

सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए 1999 के कंधार विमान अपहरण के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा, ‘क्या पूर्ववर्ती राजग सरकार ने (आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना) मौलाना मसूद अजहर और अन्यों को अफगानिस्तान में रिहा नहीं किया था?’

नई दिल्ली/राजकोट: बीजेपी ने अहमद पटेल के गुजरात के उस अस्पताल के साथ ‘गहरे संबंध’ होने का आज आरोप लगाया जहां से गिरफ्तारी से पहले कथित आईएसआईएस सदस्य काम करता था. दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता का बचाव करते हुए राज्यसभा से उनके इस्तीफे की मांग को ‘बेतुका’ बताया है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव पटेल आतंकवादी हमले की कथित योजना बनाने के मामले में सूरत से दो संदिग्ध इस्लामिक स्टेट के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद मचे राजनीतिक घमासान के केंद्र में है. इनमें से एक आरोपी कासिम टिम्बरवाला भरूच जिले के अंकलेश्वर शहर में सरदार पटेल अस्पताल में टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था. केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘पटेल के वर्ष 1979 के बाद से इस अस्पताल से गहरे संबंध रहे हैं. सोनिया गांधी और राहुल गांधी को इस मुद्दे पर लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए.’ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कल पटेल से राज्यसभा से इस्तीफा देने की मांग की थी. गुजरात के राजकोट में मौजूदा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदम्बरम ने आज रूपानी की मांग को ‘बेतुका’ बताया. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मैं इस तरह की बेतुकी मांग से हैरान हूं. अहमद पटेल अस्तपाल के एक ट्रस्टी थे और उन्होंने 2015 में इस्तीफा दे दिया था. गिरफ्तार व्यक्ति पिछले साल टेक्नीशियन के तौर पर अस्पताल से जुड़ा था और उसने अपनी गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था.’ उन्होंने कहा, ‘अब अगर पिछले एक साल में टेक्नीशियन के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति का आईएसआईएस से संपर्क है तो उसके लिए तीन साल पहले ट्रस्टी रहा व्यक्ति जिम्मेदार कैसे हो सकता है.’ हालांकि पटेल ने आरोप को ‘पूरी तरह बेबुनियाद’ बताकर कल ही खारिज कर दिया और बीजेपी से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण ना करने तथा गुजरात के शांति प्रिय लोगों को नहीं बांटने की अपील की थी. कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी के अहम रणनीतिकारों में से एक और लंबे समय से गांधी परिवार के वफादार रहे पटेल पर इस हमले के लिए बीजेपी की आलोचना की और इसे ‘भयावह साजिश’ बताया. सुरजेवाला ने कहा कि ना तो पटेल और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल का ट्रस्टी है या उसके प्रशासन में उनकी कोई भूमिका है. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भगवा पार्टी को यह बताना चाहिए कि पिछले साल जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पत्नी मुंबई आती है और वापस पाकिस्तान जाती है तो केंद्र और महाराष्ट्र सरकार को क्यों पता नहीं चलता. सुरजेवाला ने राष्ट्रीय राजधानी में एक बयान में कहा, ‘साढे़ छह करोड़ गुजरातियों द्वारा नकार दिए जाने से व्यथित एवं गुजरात चुनाव में आसन्न हार देख रूपानी ओछे हथकंडों, षड्यंत्रकारी हरकतों व ऊलजलूल बयानबाजी पर उतर आए हैं. गुजरात के चुनाव में कामयाबी पाने के लिए भाजपा नेता नित नया स्वांग व प्रपंच रच रहे हैं.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें और उसके नेता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कमजोर साबित हुए हैं. सुरजेवाला ने बीजेपी पर निशाना साधने के लिए 1999 के कंधार विमान अपहरण के प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा, ‘क्या पूर्ववर्ती राजग सरकार ने (आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सरगना) मौलाना मसूद अजहर और अन्यों को अफगानिस्तान में रिहा नहीं किया था?’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget