एक्सप्लोरर

5 राज्य, 57 विधायक... छत्तीसगढ़ में एक हफ्ते के ट्रेनिंग कैंप में क्या रणनीति बना रही है बीजेपी?

BJP Chhattisgarh Training session: बीजेपी स्टेट हेडक्वार्टर में बीजेपी के इन 57 विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया था, जिसके बाद अगले सात दिनों तक विधायक छत्तीसगढ़ में रहेंगे.

BJP Chhattisgarh Training session: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी और विपक्ष दोनों ही तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि पार्टियों के विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन का सीधा असर लोकसभा चुनावों पर पड़ सकता है. इसी बीच बीजेपी की तरफ से छत्तीसगढ़ में चार राज्यों के विधायकों को बुलाया गया है. विधायक प्रवास अभियान के तहत इन राज्यों से 57 विधायक रायपुर पहुंच चुके हैं. इस दौरान हर विधायक एक विधानसभा क्षेत्र में एक हफ्ते का वक्त बिताएगा और पार्टी के लिए काम करेगा. 

विधायकों का हुआ ट्रेनिंग सेशन
सोमवार 21 अगस्त को बीजेपी स्टेट हेडक्वार्टर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में इन तमाम विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित किया गया. जिसमें विधायकों को पार्टी के कामकाज से जुड़ी तमाम जानकारी दी गई. इस सेशन में छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता नारायण चंदेल मौजूद थे. दौरे पर आए विधायक असम और तीन गैर-बीजेपी शासित राज्यों- बिहार, ओडिशा और झारखंड से हैं.

छत्तीसगढ़ में क्या करेंगे विधायक?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विधायकों की छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग और उनके प्रवास को लेकर जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि इस अभियान से विधायकों को राज्य की राजनीति से रूबरू होने का मौका मिलेगा, साथ ही वो संगठनात्मक संरचना को भी समझ सकेंगे. इसके अलावा बीजेपी कार्यकर्ता भी इन विधायकों के अनुभव से ये सीख सकते हैं कि उनके राज्यों में कैसे काम होता है. साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर भी सुझाव दिए जाएंगे. 

पश्चिम बंगाल से भी आएंगे विधायक
पार्टी के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि अब तक चार राज्यों के विधायक यहां पहुंच चुके हैं, जबकि अगले महीने पश्चिम बंगाल के पार्टी विधायकों का भी इसी अभियान के तहत यहां पहुंचने का कार्यक्रम है. सूत्रों ने बताया कि दो पड़ोसी राज्यों ओडिशा और झारखंड के विधायकों के सुझाव भी सीमाओं की नजदीकी विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियों में मददगार साबित होंगे.

बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट 
90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए बीजेपी ने अब तक मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है, लेकिन पार्टी ने पिछले हफ्ते उन 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जहां उसे पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी की लिस्ट में 16 नए चेहरे हैं, जिनमें से ज्यादातर जिला पंचायतों के प्रतिनिधि हैं. जबकि पांच उम्मीदवार पूर्व विधायक हैं, लिस्ट में पांच महिलाएं भी शामिल हैं.

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कुल 90 सीटों में से 68 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी 15 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी. जेसीसी (जे) को पांच सीटें मिलीं थी और उसकी सहयोगी बसपा ने दो सीटें जीती थी. 

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें - Chandrayaan 3 Landing: चांद पर एक दिन पृथ्वी के 24 घंटे से कितना बड़ा होता है? सॉफ्ट लैडिंग के बाद सबसे पहले ये काम करेगा चंद्रयान-3

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget