एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में बीजेपी शुरू करेगी 'ऑपरेशन कमल'? यहां जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र में सियासी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. यहां मंत्रालय के बंटवारे को लेकर गठबंधन दलों में आम सहमति नहीं बन पा रही है. इसी बीच खबर है कि बीजेपी अब यहां ऑपरेशन कमल स्टार्ट करने वाली है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन में तमाम उठा-पटक के बाद अब मंत्रियों के मंत्रालय बंटवारे में भी काफी तनातनी देखी जा रही है. इससे गठबंधन दलों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शिवसेना कोटे से राज्य मंत्री बने अब्दुल सत्तार के इस्तीफे ने इन बातों को और बल दिया है. वैसे सूत्रों के मुताबिक राज्य में मंत्रालय का बंटवारा हो गया है. इन सबके बीच खबर है कि इससे गठबंधन के कई विधायक नेता नाराज़ हैं और इसी नाराज़गी का फ़ायदा उठाकर बीजेपी ने कर्नाटक की तरह ही महाराष्ट्र में भी ऑपरेशन लोटस की शुरुवात कर दी है.

बीजेपी का दावा है कि यहां की सरकार छह महीने में गिर जाएगी. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि अब्दुल सत्तार का इस्तीफ़ा देना ठाकरे सरकार के पतन की शुरुआत है. ये सरकार जनता का विश्वासघात करके बनी है और ज़्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी.

इसी तरह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता रहे नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे सरकार को 6 महीने का बता दिया. बीजेपी ने राज्य में ऑपरेशन लोटस की जिम्मेदारी पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस के संकटमोचक गिरीश महाजन को दी है. महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस की जानकारी कर्नाटक में सरकार गिराने में शामिल राज्य के बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने एबीपी न्यूज़ को दी.

अभी वेट एंड वॉच की भूमिका में बीजेपी

खबरों के मुताबिक 24 जनवरी तक बीजेपी यहां वेट एंड वॉच की भूमिका में होगी. इसके बाद राज्य में ऑपरेशन लोटस सक्रिय होगा. बता दें कि महाराष्ट्र में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 40 विधायकों की जरुरत है. वहीं, बीजेपी का दावा है कि उसके पास शिवसेना के 13 तो कांग्रेस और एनसीपी के 14 विधायक संपर्क में हैं. आपको जानकारी दें कि बीजेपी ने कर्नाटक में 18 विधायकों को अपने पाले में लाकर सरकार का गठन किया था.

बीजेपी के ऑपरेशन लोटस पर शिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि पार्टी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सरकार गिराने के लिये ऑपरेशन लोटस की तैयारी में है तो हम भी सरकार बचाने के लिए ऑपरेशन शिवतेज करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget