एक्सप्लोरर

मुसलमानों पर BJP नेता तरुण चुग का बड़ा बयान, बोले- 'पैगंबर मुहम्मद साहब के संदेश के...'

भाजपा महासचिव तरुण चुग ने रविवार (29 जून, 2025) को अपने एक भाषण में कहा कि हमारे पूज्य पैगंबर (मुहम्मद) साहब ने भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आदेश दिए थे.

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने रविवार (29 जून, 2025) को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार धर्म पूछकर काम नहीं करती, बल्कि वह पैगंबर मुहम्मद साहब के संदेश के अनुरूप महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य कर रही है. चुग ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर 'अल्पसंख्यकों का पैगाम, मोदी के साथ मुसलमान' विषय पर आयोजित 'विकसित भारत संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए मुसलमानों, खासकर मुस्लिम महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र किया.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, 'हमारे पूज्य पैगंबर (मुहम्मद) साहब ने भी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए आदेश दिए थे. उन्होंने कहा था कि महिलाएं आगे बढ़ें, उनका सशक्तिकरण हो, वह तालीम (शिक्षा) लें. हम आज उनके उस संदेश को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.'

सरकार चला रही महिला सशक्तिकरऴघण अभियान

उन्होंने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और कहा, 'प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ घरों की रजिस्ट्री मुस्लिम बहनों के नाम पर की गई है. यहां तक कि लगभग दो करोड़ उज्ज्वला गैस के कनेक्शन मुस्लिम बहनों को दिये गए, तीन तलाक को खत्म किया गया.'

चुग ने कहा, 'यह सरकार धर्म और जाति पूछकर काम नहीं करती. मेरे अल्पसंख्यक भाई आगे बढ़ें, वे डॉक्टर और इंजीनियर बनें, प्रोफेसर बनें, बड़ा व्यक्ति बनें, इसके लिए पांच करोड़ अल्पसंख्यक बच्चों को सरकार ने वजीफा देकर उनके आगे की पढ़ाई की योजना बनाई है.'

एक ही निगाह से सबको देखती है सरकार

भाजपा नेता ने कहा, 'देश के 21 करोड़ मुसलमानों को आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपए तक के बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही मुद्रा योजना का 36 प्रतिशत लाभ लेने वाले मुस्लिम भाई और बहन हैं. यह मोदी जी की सरकार है, जो देश के हर नागरिक को एक ही निगाह से देखती है.'

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने मुसलमानों के कल्याण के लिए सार्थक कदम उठाए हैं. अब तक जो भी सरकारें रहीं, उन्होंने मुसलमान को तेजपत्ते की तरह इस्तेमाल किया और उनका वोट लेकर उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रदेश सरकार द्वारा मुस्लिम समाज की शिक्षा और स्वावलंबन के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया.

भाजपा सरकार ही कर रही मुसलमानों का भला

उन्होंने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि निश्चित रूप से भाजपा सरकार ही मुसलमानों के भले के लिए कार्य कर रही है. उससे पहले की तमाम सरकारें, चाहे वह कांग्रेस की हो, समाजवादी पार्टी की या बहुजन समाज पार्टी की हों, सभी ने मुसलमानों को सिर्फ इस्तेमाल किया है और यही वजह है कि उनकी हालत दलितों से भी बदतर है और सच्चर समिति की रिपोर्ट से यह बात साबित भी हुआ है.

उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किए गए आज के कार्यक्रम की तर्ज पर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बूथ स्तर पर मुस्लिम समाज को भाजपा से जोड़ा जाएगा. कार्यक्रम को राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह और बलदेव सिंह औलख ने भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
अमित शाह ने सीमांत जिला एसपी सम्मेलन में दिया संबोधन, सीमा सुरक्षा, घुसपैठ से लेकर कई मुद्दे पर रखी अपनी बात
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी
‘हैदराबाद 2036 ओलंपिक्स की जगह बने, यही मेरा सपना’, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget