एक्सप्लोरर

AIADMK से विवाद के बीच तमिलनाडु बीजेपी चीफ का दावा, 'दोनों दलों में नहीं है कोई टकराव'

Tamil Nadu Politics: अपने पुराने बयान को लेकर अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने दिवंगत सीएम सीएन अन्नादुरई के बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था. एनडीए गठबंधन को लेकर उन्होंने कई बातें कही.

AIADMK BJP Alliance: तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने बीजेपी और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी और AIADMK के बीच कोई टकराव नहीं है. तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उन्हें एआईएडीएमके के किसी भी नेता से कोई दिक्कत नहीं है. बता दें कि बीते दिनों दोनो पार्टियों के बीच तनातनी की खबर सामने आई थी. 

पीटीआई के मुताबिक तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा, 'पीएम मोदी एनडीए में समान विचारधारा वाले दलों को जोड़ने वाले सूत्र हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों में पीएम पद के लिए उनकी उम्मीदवारी स्वीकार करने वाले सभी लोग एनडीए गठबंधन में हैं. अन्नाद्रमुक भी इसे स्वीकार करती है.' प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा, 'जिन लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को स्वीकार किया है, उन्हें हाथ मिलाना चाहिए.'

1956 की घटना का किया जिक्र
के. अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने द्रविड़ आइकन और दिवंगत मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के बारे में कुछ बुरा नहीं कहा था और केवल 1956 की घटना का जिक्र किया था. इस वजह से माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने बताया कि दिवंगत द्रमुक नेता एम करुणानिधि ने भी 1998 में मुख्यमंत्री रहते अपने कार्यकाल के दौरान इसी घटना को याद किया था.

अन्नाद्रमुक और बीजेपी वैचारिक रूप से अलग
बीजेपी नेता के अनुसार वैचारिक रूप से अन्नाद्रमुक और बीजेपी अलग-अलग हैं और वैचारिक रूप से इस तरह के मतभेद कोई बड़ी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि अहम बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी और अन्नाद्रमुक मजबूत नेतृत्व के साथ देश को एकजुट रखने के पक्ष में हैं.

बता दें कि बीते सोमवार (18 सितंबर) को AIADMK के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं होने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि गठबंधन को लेकर कोई निर्णय चुनाव के दौरान ही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:  Parliament Special Session: नई संसद में एसी की ठंडक से सांसद परेशान, सोनिया गांधी समेत कई सांसदों की तबीयत हुई खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget