एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव जीतने की तैयारी में जुटी भाजपा, दुर्गा पूजा डिप्लोमेसी के जरिए प्रवासियों पर बढ़ाएगी पकड़

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है. BJP ने देश के तकरीबन 20 राज्यों में दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के जरिए बंगाल के प्रवासियों में आउटरीच बनाने की तैयारी की है.

भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बहुत बड़ी चुनौती होने वाली है. इसके लिए पार्टी अभी से तैयारियों में जुटी हुई है. 

जहां एक ओर पार्टी राज्य के अंदर लगातार चुनाव की तैयारियों में लगी है, वहीं दूसरी ओर पार्टी की नजर बंगाल के बाहर रह रहे प्रवासियों पर भी है. इसको लेकर बीजेपी ने देश के तकरीबन 20 राज्यों में दुर्गा पूजा कार्यक्रमों के जरिए बंगाल के प्रवासियों में आउटरीच बनाने की रणनीति तैयार की है.

100 से अधिक राज्यों में आउटरीच कार्यक्रम 

दरअसल, दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. बीजेपी ने इस त्योहार के जरिए प्रवासियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई है. पार्टी करीब 20 राज्यों के 100 से ज्यादा शहरों में आउटरीच कार्यक्रम चलाएगी. इस दौरान जहां भी बंगाल के प्रवासियों की आबादी 25 हजार से ज्यादा है, वहां पार्टी दुर्गा पूजा पंडालों और सांस्कृतिक आयोजनों में मौजूद रहने के साथ ही आयोजन में मदद करेगी.

इस फैसले के जरिए बीजेपी बंगाली अस्मिता से खुद को जुड़ा हुआ दिखाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी, बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गापूजा के देशभर में आयोजन के जरिए ये दिखाने की कोशिश है कि बीजेपी बंगाल की संस्कृति को देशभर में ले जा रही है. बंगाली अस्मिता के जरिए प्रवासियों में आउटरीच का कार्यक्रम है, जिसके जरिए उनको बीजेपी के साथ जोड़ने और बंगाल चुनावों में अपने साथ लाने की कवायद है.

बंगाली हिंदुओं के इलाके में पार्टी की सतर्कता

अपनी इस रणनीति के तहत पार्टी ने करीब 20 राज्यों के 101 जिलों को टारगेट किया है. इन राज्यों में बंगाली हिंदुओं की संख्या अधिक है. ऐसे में यहां पार्टी के सांसद, विधायक और मंत्री कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाकर सीधा संपर्क साधने की तैयारी कर रहे हैं.

भाजपा ने दिल्ली के उन इलाकों में अपने नेताओं की सक्रियता बढ़ा दी है, जहां बंगाली आबादी ज्यादा है. इन इलाकों में बीजेपी के सांसद, विधायक और मंत्री पूरी सक्रियता के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों और पंडालों के निर्माण में लगे हुए हैं. इसको लेकर दिल्ली बीजेपी के नेता बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ मिलकर लगातार तैयारियों में लगे हैं. 

पीएम मोदी का सांसदों को संदेश

पार्टी के नेता आयोजन में पूरी सक्रियता दिखाकर अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सांसदों को संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हर राज्यों के प्रमुख त्योहार वहां की स्थानीय जनता के साथ मिलकर मनाएं. 

इसके बाद बीजेपी नेताओं की सक्रियता केरल में ओणम से लेकर बंगाल में दुर्गा पूजा तक दिख रही है. दुर्गा पूजा के दौरान बीजेपी अपने कार्यक्रमों में बंगाल की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच देकर अपना संदेश स्पष्ट कर रही है.

ये भी पढ़ें:- आतंकवाद पर UN में भारत ने पाकिस्तान को फिर धोया, लश्कर और जैश को लेकर कह दी बड़ी बात

मीडिया में करियर की शुरुआत CNFC मीडिया के साथ की. उसके बाद साढ़े तीन वर्ष ANI और उसके बाद तकरीबन 8 वर्ष न्यूज 18 नेटवर्क के साथ काम किया. और अब एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है. मीडिया में तकरीबन 13 वर्ष का अनुभव है जिसमें राजनीतिक खबरों खासकर बीजेपी से संबंधित खबरों को कवर करता रहा हूं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो... सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े... सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
गंभीर के फैसलों पर उठे सवाल, आयरलैंड-इंग्लैंड में हार के बाद एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खरी
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
Rice or Roti Which Spoils First in Summer: चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
चावल या रोटी... गर्मियों में सबसे पहले क्या खराब होता है? खाने से पहले जान लीजिए जरूरी बात
Embed widget