एक्सप्लोरर

Delhi: बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर रहेगी देश की नजर, संबित पात्रा आज सुबह 10 बजे करेंगे बड़ा खुलासा

Sambit Patra: बीजेपी के सबसे तेज-तर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा आज देश मीडिया से रूबरू होंगे. माना जा रहा है कि बीजेपी एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ कोई बड़ा खुलासा कर सकती है.

BJP Press Conference: चुनावी मौसम में बीजेपी आज (शुक्रवार को) सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है. पार्टी का दावा है कि वो आज बड़ा खुलासा करने वाली है. जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से उसके सबसे तेज-तर्रार प्रवक्ता संबित पात्रा आज देश मीडिया से रूबरू होंगे. बीजेपी एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ कोई बड़ा खुलासा कर सकती है, क्योंकि एक दिन पहले ही भगवा पार्टी ने आप सरकार के खिलाफ बड़ा हमला बोला था. बीजेपी ने आप सरकार पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ आरोप पत्र भी जारी किया था. 

MCD चुनावों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामवीर बिधूड़ी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आप प्रमख अरविंद केजरीवाल को बहस करने की चुनौती दी थी. बिधूड़ी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल सरकार ने 8 साल में ही दिल्ली को दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बना दी है. केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था कि आप सरकार ने हर गली में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति देकर दिल्ली को नशे की राजधानी बना दिया है. बीजेपी नेता ने केजरीवाल सरकार पर केंद्र सरकार के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया था. 

कहा था, 'केंद्र सरकार ने यमुना की सफाई के लिए 2,500 करोड़ रुपये जारी किए थे, इसके बाद भी दिल्ली सरकार ने कोई काम नहीं किया और यमुना नदी का पानी नाला से भी गंदा हो गया. केजरीवाल 2015 से दिल्ली को साफ कराने की बात कहते आ रहे हैं, लेकिन 8 साल में भी यमुना साफ नहीं हुई और न ही दिल्ली का प्रदूषण कम हुआ. दिल्ली सरकार की नाकामी की वजह से यमुना आज इतनी ज्यादा दूषित हो गई है.'

दिल्ली के शिक्षा-स्वास्थ्य मॉडल पर BJP का भी हमला

दिल्ली के शिक्षा स्वास्थ्य मॉडल पर हमला करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 8 साल में दिल्ली में एक भी नया स्कूल और नया अस्पताल नहीं खोला है. केजरीवाल को संविधान पर भी विश्वास नहीं है. बीजेपी नेता ने दावा किया कि केजरीवाल सरकार में दिल्ली जल बोर्ड घाटे में चला गया और इस सच को छुपाने के लिए आप सरकार ने उसका ऑडिट नहीं कराया. उन्होंने विधानसभा में विभागों का कैग से ऑडिट कराने की मांग को भी नजरअंदाज किया है. 

इससे पहले बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पास नई शराब नीति लाकर घोटाला करने का पर्याप्त समय था, लेकिन दिल्ली को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए समय नहीं था. उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को आज जहरीला पानी पीना पड़ रहा है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के टैक्सपेयर्स का पैसा केजरीवाल अपने राजनीतिक कामों और विज्ञापनों पर उड़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

MCD चुनाव के लिए 'आप' का महाअभियान शुरू, केजरीवाल की '10 गारंटी' के सहारे जीत की गारंटी में उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? मणिपुर में कैसी होगी प्रतिक्रिया
भारत-म्यांमार में ज़मीन की होगी अदला-बदली? मणिपुर में कैसी होगी प्रतिक्रिया
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget