एक्सप्लोरर

BJP प्रवक्ता संबित पात्रा का दावा- BJD विधायक ने लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, कहा- शराब पी रखी थी

संबित पात्रा ने कहा, 'इस घटना में 22 से अधिक लोग हताहत हुए है. हम सभी ने एम्स में जाकर हताहत हुए लोगों को देखा और उन्हें ढ़ाढस बधाया. इनमें से अधिकांश महिलाएं है.'

उड़ीसा को बानपुर में BJD के निलंबित विधायक प्रशांत कुमार जगदेव ने कल यानी शनिवार को लोगों पर गाड़ी चढा दी थी. इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने BJD पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा की इस तरह की घटना बेहद दुखद है. पात्रा ने कहा कि विधायक प्रशांत कुमार जगदेव एक हैबिचुअल ऑफेंडर हैं. पहले भी इसी प्रकार की गतिविधी के कारण इनको बाहुबली विधायक कहा जाता है. 

उन्होंने कहा कि ये विधायक पहले भी दलितों को बूरी तरह मारने के कारण चर्चा में रह चुके हैं. इसके अलावा भी इन्होंने कई बार मारपीट की है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि इतने सब के बाद भी बीजेडी ने इस विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाला था. उन्होंने कहा कि BJD के प्रवक्ता का कहना है कि उन्होंने इस विधायक को बीच में सस्पेंड किया था. लेकिन उसका निलंबन पूरी तरह नाटक था. 

संबित पात्रा ने कहा, 'इस घटना में 22 से अधिक लोग हताहत हुए है. हम सभी ने एम्स में जाकर हताहत हुए लोगों को देखा और उन्हें ढ़ाढस बधाया. इनमें से अधिकांश महिलाएं है, एक विधायक का शराब पीकर गाड़ी चलाना, यह बहुत अपमान जनक है.'

क्या है मामला

ओडिशा के एक विधायक के एक समूह पर कथित तौर पर गाढ़ी चढ़ाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. गुस्साई भीड़ ने गाढ़ी चढ़ाने वाले विधायक पर भी हमला कर दिया. मामला खोरधा जिले के बानपुर ब्लॉक कार्यालय के नजदीक का है. यहां लोगों के एक समूह ने चिलिका विधायक प्रशांत कुमार जगदेव पर हमला कर दिया. हमले के चलते विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक प्रशांत कुमार जगदेव ने अपनी कार उन लोगों के एक ग्रुप पर चढ़ा दी, जो बानपुर ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव में शामिल होने आए थे. हादसे में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए, जिसमे भाजपा के कई कार्यकर्ता भी शामिल थे.

विधायक के कथित तौर पर लोगों के समूह पर गाढ़ी चढ़ाने के बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक जगदेव पर हमला कर दिया. इसके साथ ही भीड़ ने विधायक की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि घटना में करीब सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

UP Election Results: बीजेपी से लेकर SP तक... कितने महिला-पुरुषों ने किस पार्टी को किया वोट? किन मुद्दों को बनाया आधार?

 अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को बताया बीजेपी का एजेंट, बोले- कांग्रेस नहीं होती तो दीदी जैसे नेता नहीं होते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM के Video का मामला, मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास

Embed widget