एक्सप्लोरर

बीजेपी-शिवसेना में सबकुछ ठीक नहीं, उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा- सभी सीटों पर लड़ने के लिए तैयार रहें

लोकसभा चुनाव के समय सीटों पर बीजेपी-शिवसेना के बीच चर्चा हुई थी. उद्धव ठाकरे ने रविवार को याद दिलाया कि अमित शाह ने उन्हें कहा था कि विधानसभा चुनाव में 50-50 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे.

मुंबई: महाराष्ट्र में किसी भी समय विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाएगी लेकिन बीजेपी-शिवसेना गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंच अब भी फंसा है. हालांकि दोनों ही पार्टियों के प्रमुख लगातार गठबंधन बरकरार रहने का दावा जरुर कर रहे हैं. लेकिन बंद कमरे में होनेवाली बैठकों में दोनों ही पार्टी के नेता अपने-अपने कार्यकर्ताओं को अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करने के निर्देश भी दे रहे हैं. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को हुई बैठक में कहा कि विधानसभा की सभी 288 सीटों पर तैयारी रखें.

रविवार को मातोश्री में हुई पार्टी नेताओं की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है. लेकिन शिवसेना को कम सीटें देनी की बात की जा रही है. उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से हमारी 50-50 फ़ॉर्मूले की बात हुई थी. मुझे आशा है कि दिया हुआ वचन बीजेपी पूरा करेगी. लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मुझे नहीं तो स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे को शब्द दिया था.''

उन्होंने कहा, ''गठबंधन हो इस दिशा में हम काम कर रहे हैं लेकिन अगर गठबंधन टूटा तो आप सभी को 288 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहना होगा.''

उद्धव ठाकरे के इस बयान से साफ पता चलता है कि गठबंधन में फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं है. पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी अंत में गठबंधन टूट सकता है. पिछली बार दोनों पार्टी अलग-अलग होकर चुनाव लड़ी थी.

दरअसल लोकसभा चुनाव के पहले ही बीजेपी और शिवसेना के बीच विधानसभा में 50-50 का फॉर्मूला तय किया गया था. आज की स्थिति में बीजेपी ये मानती है कि उन्हें ज़्यादा सीटें मिलनी चाहिए. लेकिन बीजेपी शिवसेना का साथ नहीं छोड़ना चाहती.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी की तारीफ की

बीजेपी भले ही अकेले सत्ता हासिल करने का दम भर रही हो. लेकिन उसे पता है कि साल 2014 की शिवसेना और आज की शिवसेना में काफी अंतर है. आज शिवसेना भी अकेले चुनाव लड़ने पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

174-114 के फॉर्मूले के बाद अब नया प्रस्ताव शिवसेना के सामने रखा गया है. इसके मुताबिक बीजेपी 155, शिवसेना 120 और अन्य को 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जानकार मानते हैं कि ये फॉर्मूला शिवसेना को मंजूर हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget