एक्सप्लोरर

मुस्लिमों से नफरत करती है कांग्रेस- मुंबई यूथ विंग चीफ पद से जीशान सिद्दीकी के हटाए जाने पर बोले BJP के शहजाद पूनावाला

Poonawalla on Zeeshan Siddique: शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज जीशान सिद्दीकी भी वही बोल रहे हैं, जो मैंने 6-7 साल पहले कही थी कि कांग्रेस सबसे ज्यादा मुस्लिम विरोधी पार्टी है.

Shehzad Poonawalla Attacked Congress: कांग्रेस के जीशान सिद्दीकी को मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाने के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शहजाद पूनावाला ने कड़ी टिप्पणी की है. शहजाद पूनावाला ने इसे लेकर कहा कि सबसे पुरानी पार्टी वैसे तो वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए हमेशा यह दिखाती है कि वह अल्पसंख्यकों के साथ है, लेकिन असल में अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा नुकसान इसने ही पहुंचाया है.

शहजाद पूनावाला ने आगे कहा, “आज जीशान सिद्दीकी ने भी वही बात बोल दी है, जो मैंने छह-सात साल पहले कही थी कि कांग्रेस सबसे ज्यादा मुस्लिम विरोधी पार्टी है. यह वोट बैंक के लिए और तुष्टिकरण के लिए यह दिखावा कर सकती है कि वह अल्पसंख्यकों के साथ है लेकिन वास्तव में इसने अल्पसंख्यकों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. आज जीशान सिद्दीकी खुद इसका सामना कर रहे हैं.”

'जिन पर लगाती थी दंगों का आरोप, उन्हीं के साथ गठबंधन'

पूनावाला ने कहा, “हमने देखा है कि कांग्रेस ने एक के बाद एक दंगे होने दिए. कांग्रेस पार्टी कहती थी कि मुंबई दंगों के लिए उद्धव सेना जिम्मेदार है लेकिन आज उन्होंने गठबंधन कर लिया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कांग्रेस मुसलमानों से नफरत करती है.”

'एक परिवार के अलावा कोई और नहीं ले सकता है फैसला'

पूनावाला यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे कहा कि वे केवल उन्हें (मुसलमानों को) अपने वोट बैंक के रूप में रखते हैं. कांग्रेस में एक परिवार के अलावा कोई भी निर्णय नहीं ले सकता है. आज जीशान को जो सामना करना पड़ रहा है, वह कांग्रेस नेता लंबे समय से झेल रहे थे क्योंकि राहुल गांधी ऐसी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं.

पद से हटाए जाने के बाद जीशान ने उठा थे सवाल

इससे पहले मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद जीशान सिद्दीकी ने अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला था और उस पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया था. पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी में पूरी स्वतंत्रता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी नहीं कर सकते. वह इतने वरिष्ठ नेता हैं लेकिन उनके हाथ बंधे हुए हैं.

राहुल गांधी की जमकर तारीफ की थी जीशान ने

जीशान ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा था कि वह अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे उनके आसपास के लोगों ने कांग्रेस को खत्म करने के लिए अन्य पार्टियों से सुपारी ले रखी है. इस महीने की शुरुआत में जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) का हाथ थाम लिया था.

ये भी पढ़ें

Ideas of India LIVE: आज शुरू होगा आइडिया ऑफ इंडिया, भारत की राजनीति समेत दुनिया में चल रहे युद्धों पर चलेगी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget