एक्सप्लोरर

दिल्ली: BJP ने कहा- हम देंगे AAP से सस्ती बिजली, केजरीवाल बोले- ये लोग सब्सिडी खत्म कर देंगे

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी यदि दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना वापस ले लेगी. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वह दिल्लीवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही बिजली सब्सिडी खत्म कर देगी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की जनता को सस्ती बिजली देने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के बीच पार पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. बीजेपी ने दावा कि है कि अगर वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती है तो वह दिल्लीवासियों को आम आदमी पार्टी की सरकार से भी सस्ती बिजली देगी. वहीं केजरीवाल ने दावा किया है कि बीजेपी बिजली सब्सिडी को खत्म करना चाहती है.

राज्यसभा सांसद और बीजेपी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि यदि उनकी पार्टी दिल्ली में सत्ता में आती है तो आप सरकार से सस्ती बिजली दिल्लीवासियों को मुहैया कराई जाएगी. गोयल ने कहा कि बीजेपी सरकार में बिजली बिल, आप सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की बनिस्बत कम होगा.

LIVE- महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट यहां क्लिक करके जानें-

गोयल ने कहा, "आम आदमी के नेता झूठ बोल रहे हैं कि बीजेपी सब्सिडी खत्म कर देगी. केजरीवाल इन बिजली कंपनियों का विरोध कर सत्ता में आए थे, अब वह उन्हीं कंपनियों को लाभ पहुंचा रहे हैं." उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन कंपनियों से बिजली की कीमतें क्यों कम नहीं कराते? आम जनता अच्छी तरह समझती है कि केजरीवाल ये सब्सिडी अपनी जेब से नहीं दे रहे हैं.

आप नेता सामान्य परिवारों से आते हैं- केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वह दिल्लीवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही बिजली सब्सिडी खत्म कर देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद 4,000 यूनिट बिजली मुफ्त ले रहे हैं, लेकिन वे जनता को दी जा रही 200 यूनिट मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं. केजरीवाल ने कहा, "यह अच्छा है कि बीजेपी ने चुनाव से पहले ही बिजली सब्सिडी खत्म करने का अपना इरादा घोषित कर दिया है."

मुख्यमंत्री ने कहा, "लेकिन मैं चुनाव पूर्व सार्वजनिक रूप से यह कहने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं. अब जनता दो विपरीत मॉडलों के बीच एक को चुन सकती है." केजरीवाल ने कहा कि आप नेता सामान्य परिवारों से आते हैं, इसलिए जनता के दर्द को समझते हैं. हम साधारण लोग हैं. हमें पता है कि एक आम परिवार अपना घर कैसे चलाता है. मैं 2013 में बिजली के भारी भरक बिल के खिलाफ दरवाजे-दरवाजे गया था. कुछ लोगों का बिजली का बिल 10 हजार रुपये तक आता था.

सस्ती बिजली के खिलाफ है बीजेपी- संजय सिंह

वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि बीजेपी यदि दिल्ली में सत्ता में आती है तो वह 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की योजना वापस ले लेगी. आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने इस योजना पर अपना रुख साफ कर दिया है और वे इसके खिलाफ हैं.

यह भी पढ़ें-

IN DETAIL: 18 राज्यों की 51 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव आज

PoK में आतंकी कैंपों पर सेना का बड़ा एक्शन, आर्मी चीफ बोले- हर हमले का करारा जवाब देंगे

Ind Vs SA: हिटमैन रोहित शर्मा का दोहरा शतक, दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत, जानिए दूसरे दिन का हाल

प्रॉपर्टी लोन लिया है तो इन बातों का रखें ध्यान वरना लोन बन जाएगा बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget