एक्सप्लोरर

Delhi Oxygen Audit: दिल्ली में ऑक्सीजन रिपोर्ट पर संबित पात्रा ने कहा- केजरीवाल के झूठ के कारण 12 राज्य हुए प्रभावित

Delhi Oxygen Supply Audit Report: सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी ने कहा है कि कोरोना महामारी जब चरम पर थी तो केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में ऑक्सीजन की डिमांड जरूरत से चार गुना ज्यादा की. रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑक्सीजन की जरूरत केवल 289 मीट्रिक टल थी, लेकिन केजरीवाल सरकार ने चार गुना ज्यादा 1140 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की.

दिल्ली में ऑक्सीजन रिपोर्ट को लेकर बीजेपी लगातार केजरीवाल सरकार पर हमलावर है. बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा अरविंद केजरीवाल के झूठ के कारण 12 राज्यों में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हुई क्योंकि सभी जगहों से ऑक्सीजन काटकर दिल्ली भेजना पड़ी. अगर इन राज्यों को ऑक्सीजन मिल जाती तो कितने लोगों की जान बच सकती थी. संबित पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ये जघन्य अपराध किया है, इसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट में दोषी ठहराया जाना चाहिए.

संबित पात्रा ने ऑक्सीजन रिपोर्ट के हवाले से कहा, "केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उन्होंने आईसीएमआर की गाइडलाइंस के मुताबिक ऑक्सीजन की कैल्कुलेशन की. मगर जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ने अरविंद केजरीवाल से आईसीएमआर की गाइडलाइन की कॉपी मांगी तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए. इसका मतलब अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोला."

संबित पात्रा ने आगे कहा, "6 मई को केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग करते हैं. उसके कुछ घंटे बाद राघव चड्डा कहते हैं कि उन्हें 976 मीट्रिक टन ऑक्सीजन चाहिए. एक ही दिन में दो-दो अलग आंकड़ा बताया गया. ये कहीं न कहीं एक साजिश के तहत किया गया है, दिल्ली सरकार ने अपनी गलती छिपाने के लिए केंद्र पर ठीकरा फोड़ दिया."

बता दें, ऑक्सीजन ऑडिट के लिए गठित कमिटी के मुताबिक दिल्ली सरकार की तरफ से 25 अप्रैल से 10 मई के बीच ऑक्सीजन की जो मांग रखी, वह वास्तविक आवश्यकता से 4 गुना तक अधिक थी. जबकि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को आदेश दिया था कि दिल्ली को रोजाना 700 मीट्रिक टन की सप्लाई की जाए. हालांकि कोर्ट में बहस के दौरान केंद्र के वकील सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने भी कहा था कि दिल्ली को अधिकतम 415 मीट्रिक टन की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें-
Delta-Plus: मध्य प्रदेश में डेल्टा प्लस के 7 मामले आए, टीका नहीं लगवाने वाले 2 संक्रमितों की मौत

Delhi Oxygen: कोरोना काल में दिल्ली ने 4 गुना ज्यादा मांगी ऑक्सीजन, गौतम गंभीर ने कहा- शर्म है तो माफी मांगे केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
Abhijeet Dipke Detained Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
Live: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा समेत 150 हिरासत में, प्रदर्शनकारियों को CP से हटा रही पुलिस
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- 'आप पूरी पीढ़ी को...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget