एक्सप्लोरर

बिहारः लालू के नारे पर बीजेपी का पलटवार- 'दो हजार बीस, फ़िर से नीतीश'

नीतीश कुमार को लेकर बीजेपी की ओर से दिए इस नारे से माना जा रहा है कि उन्होंने आरजेडी मुखिया लालू यादव को बीजेपी की तरफ से जवाब दिया.

पटनाः बिहार में इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. आरजेडी और बीजेपी के बीच नारे की जंग भी छिड़ गई है. राजद मुखिया लालू यादव ने शनिवार को ट्वीट कर 'दो हजार बीस, हटाओ नीतीश' का नारा दिया तो अब बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी और बिहार के विधान परिषद सदस्य संजय मयूख ने उसी तर्ज पर नारे का जवाब नारे से देते हुए कहा है- 'दो हजार बीस, फिर से नीतीश.'

संजय मयूख वह नेता हैं, जिन्हें अध्यक्ष अमित शाह ने 2017 में बिहार से दिल्ली बुलाकर अपनी राष्ट्रीय टीम में बतौर राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी के तौर पर शामिल किया था. संजय मयूख की गिनती बिहार बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में होती है.

लालू ने दिया था नारा

नीतीश कुमार को लेकर दिए इस नारे से माना जा रहा है कि उन्होंने आरजेडी मुखिया लालू यादव को बीजेपी की तरफ से जवाब दिया. चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव ने शनिवार को ही ट्वीट कर 'दो हजार बीस, हटाओ नीतीश' का नारा देते हुए ट्वीट किया था.

बिहार में अक्टूबर-नवंबर के बीच विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में नतीजे नवंबर में आए थे. ऐसे में साल की शुरुआत से ही चुनाव के लिए बिसात बिछनी शुरू हो गई है.

मयूख का जवाब एनडीए में एकजुटता का संदेश

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हाल में एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में यह साफ कर चुके हैं कि बिहार में बीजेपी नीतीश के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी. ऐसे में लालू यादव के नीतीश पर वार का बीजेपी नेता संजय मयूख ने जवाब देकर एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया है.

2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को 80, जेडीयू को 71 और बीजेपी को 53 सीटें मिलीं थीं. कुल पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजे नौ नवंबर 2015 को घोषित हुए थे.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव ने दिया नारा- ‘दो हज़ार बीस, हटाओ नीतीश’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली दिनेश गुंडू राव को जगह, पत्नी का फूटा गुस्सा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग
'हालात TV पर दिखते तस्वीरों से भी बदतर', असम बाढ़ पर CM हिमंत सरमा की वॉर्निंग

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget