एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया के बयान पर BJP का पलटवार, सांसद प्रवेश वर्मा ने दी नार्को टेस्ट की चुनौती

BJP On Manish Sisodia CBI Statement: दिल्ली शराब घोटाले को लेकर सीबीआई पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया ने सीबीआई अफसर पर बीजेपी में शामिल होने का आरोप लगाया. इस पर बीजेपी हमलावर हो गई है.

BJP On Manish Sisodia: दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर कथित भष्टाचार में फंसे मनीष सिसोदिया से सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 को सीबीआई ने पूछताछ की. ये पूछताछ लगभग 9 घंटे तक चली, इसके बाद मनीष सिसोदिया ने बयान दिया कि सीबीआई के अफसर ने बीजेपी में शामिल होने का ऑफर दिया. इस मामले पर अब बीजेपी मनीष सिसोदिया पर हमलावर हो गई है और नार्को टेस्ट या लाइ डिटेक्टिव टेस्ट की चुनौती दी है.

बीजेपी ने मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है. बीजेपी का कहना है कि सीबीआई से पूछताछ के बाद मनीष सिसोदिया एक कागज लेकर पत्रकारों से बात करने आए. तो क्या सत्येंद्र जैन की तरह उनकी भी याददाश्त चली गई जो कागज पर लिखकर बातचीत कर रहे थे. बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि कल हमने देखा कि कैसे लोग भ्रष्टाचार करके उसका जश्न मनाते हैं और अपनी तुलना शहीद भगत सिंह से करते हैं. जबकि भगत सिंह के परिवार ने भी इस पर आपत्ति जताई है.

मानिहानि केस पर विधायक विजेंद्र गुप्ता

तो वहीं मानहानि केस के मामले पर दिल्ली से बीजेपी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि स्कूलों में निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर मनीष सिसोदिया ने मानहानि का केस किया. इस मामले पर मैंने साल 2019 में उनसे 24 सवाल पूछे थे, लेकिन इसका जवाब देने के बजाय मनीष सिसोदिया ने केस कर दिया. ये केस सुप्रीम कोर्ट के ऑब्जर्वेशन में है. उन्होंने आगे कहा कि मैं फिर से मनीष सिसोदिया से वही 24 सवाल पूछता हूं और मेरा दावा है कि इनके जवाब आपकी पोल खोल देंगे.

स्कूल के कमरे को लेकर भ्रष्टाचार की शिकायत सीवीसी को भी की गई है. विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि  आम आदमी पार्टी की नीति रही है भ्रष्टाचार करो, मामले को दबाने की कोशिश करो, जब नहीं दबे तो भाग निकलो. उन्होंने कहा कि तीन साल तक इस बात का जवाब नहीं दिया, कहते हैं कि मानहानि का केस है. स्कूल को लेकर 1 सितंबर को आरटीआई के जरिए पूछा तो आज तक जवाब नहीं आया है. उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर जवाब देने को तैयार नहीं ये लोग. लोकतंत्र में सरकार सवालों से भाग रही है, आरटीआई से भाग रही है और सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया ने कहा- भगत सिंह की चरणों की धूल भी नहीं हूं, अरविंद केजरीवाल ने कहा था...

ये भी पढ़ें: Delhi Excise Policy Case: 9 घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया का दावा- AAP छोड़ने का बनाया गया दबाव, CBI ने किया पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
'बांग्लादेश की तरह भारत में भी कोशिश', रिजीम चेंज को लेकर क्या बोले मोहन भागवत
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
'जब भी बंटे, कमजोर हुए', विजयादशमी के कार्यक्रम में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
LIVE: शीतल देवी फाइनल में, भारत के खाते में अब तक 21 मेडल, टेबल टेनिस में भी आया ब्रॉन्ज,
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget