एक्सप्लोरर

BJP सांसद बिधूड़ी को प्रिविलेज कमेटी के सामने हाजिर होने का निर्देश, दानिश अली के खिलाफ संसद में दिया था आपत्तिजनक बयान

Danish Ali: बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की देशभर में आलोचना हुई थी.

Ramesh Bidhuri Remark: दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सितंबर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद दानिश अली के खिलाफ संसद में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. चंद्रयान-3 की सफलता पर लोकसभा में चल रही बहस के दौरान रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. इस मामले पर खूब बवाल मचा था और अब लोकसभा की प्रिविलेज कमेटी ने बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी को तलब किया है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिविलेज कमेटी ने बिधूड़ी को सात दिसंबर को तलब किया है. कमेटी की तरफ से दानिश अली को भी उसी दिन बुलाया गया है. बसपा सांसद को भी कमेटी के सामने पेश होकर मौखिक साक्ष्य देने हैं. कमेटी ने बिधूड़ी से कहा है कि वह बसपा सांसद के इस समिति के सामने पेश होने के बाद उसी दिन पेश हों. इससे पहले भी प्रिविलेज कमेटी ने बीजेपी सांसद बिधूड़ी को तलब किया था. मगर वह असर्मथता जताते हुए कमेटी के सामने पेश नहीं हुए थे. 

क्या है पूरा मामला? 

सितंबर के महीने में संसद के विशेष सत्र के दौरान चंद्रयान-3 मिशन की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां’ विषय पर लोकसभा में चर्चा चल रही थी. 21 सितंबर हो को हो रही चर्चा के दौरान बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. 

इसके बाद, खुद दानिश अली के अलावा कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, टीएमसी सांसद अपरूपा पोद्दार, डीएमके सांसद कनिमोई और विपक्ष के कई अन्य सदस्यों ने सदन के अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा. इसमें बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई. इन सांसदों ने मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भेजने का भी आग्रह किया था. इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को प्रिविलेज कमेटी के पास भेज दिया था.

वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और रविन किशन ने भी लोकसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी. इसमें दावा किया गया कि दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से सदन में चर्चा कर रहे बिधूड़ी भड़क गए. बीजेपी सांसदों ने भी मामले को प्रिविलेज कमेटी के पास भेजने का आग्रह किया था. 

यह भी पढ़ें: दानिश अली मुझे फोन करते तो मामला वहीं निपट जाता, रमेश बिधूड़ी बोले- 'बयान परिस्थितियों पर निर्भर करता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स बनाने वाली दो अवैध लैब का भंडाफोड़, 45 करोड़ बरामद
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
'सौरव-आशुतोष के आने के बाद...', अभिजीत दीपके ने बताया CJP का अगला प्लान
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget