एक्सप्लोरर

Bihar: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का दावा करना बीजेपी नेता को पड़ा भारी, दर्ज हो गया मुकदमा

Tamil Nadu Police: तमिलनाडु पुलिस के साथ बिहार पुलिस ने भी इस खबर का खंडन किया है और इसे फर्जी बताया है.

Bihar Migrant Workers In Tamil Nadu: तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमला मामले में राजनीति गरमा चुकी है. तमिलनाडु और बिहार की सरकारें इसे फर्जी खबर बता रही हैं. जिसके बाद अब इस खबर को फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है. तमिलनाडु पुलिस ने दो लोगों पर फेक न्यूज फैलाने का मुकदमा दर्ज किया है. तमिलनाडु पुलिस पहले ही कह चुकी है कि इस संबंध में सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किए गए वो "फर्जी और भ्रामक" थे. 

तमिलनाडु की पुलिस ने शनिवार (4 मार्च) को जिन लोगों पर कार्रवाई की है, उनमें से एक का नाम मोहम्मद तनवीर है, जो पत्रकार बताया जा रहा है. वहीं दूसरे शख्स का नाम प्रशांत पटेल उमराव है, जो बीजेपी का प्रवक्ता है. मोहम्मद तनवीर पर आरोप हैं कि उसने ट्विटर पर 2 वीडियो शेयर करके दावा किया था कि तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों पर हमले हो रहे हैं.

BJP नेता का दावा फर्जी- पुलिस

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी नेता प्रशांत उमराव ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया था, "बिहार के 12 प्रवासियों को हिंदी में बोलने के लिए तमिलनाडु में लटका दिया गया था." इन दावों पर तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सी सिलेंद्र बाबू ने गुरुवार (2 फरवरी) को स्पष्ट किया था कि राज्य में हिंदी भाषी लोगों पर लक्षित हमले नहीं हुए हैं.

तमिलनाडु पुलिस का बयान

तमिलनाडु पुलिस ने इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए कहा था, "दोनों वीडियो का हिंदी भाषी आबादी के खिलाफ घृणा अपराधों से कोई लेना-देना नहीं है." अब तमिलनाडु पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि बिहारी/प्रवासी मजदूरों पर हमलों की फर्जी खबरें/वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है.

'सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी बीजेपी'

इस मामले पर बीजेपी ने विधानसभा में जमकर हंगामा काटा. बीजेपी विधायकों के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कार्रवाई की धमकी दी है. जिस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "सदन की मर्यादा का हनन होगा तो आगे रास्ते खुले हुए हैं. बिहार के लोगों के साथ बर्बरता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे और सदन से सड़क तक बीजेपी इसके लिए लड़ाई लड़ेगी. इसके बाद जब सदन की मर्यादा का हनन होगा तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे."

ये भी पढ़ें-'राहुल जी इंडिया ब्राइट है, आप भी...', संबित पात्रा ने कसा तंज, कहा- इस तरह की भाषा का सही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget