एक्सप्लोरर

‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने वाले फारूक को BJP ने बताया शेर, कहा- वह गीदड़ों से नहीं डरेंगे

आज बकरीद की नमाज से पहले इमाम ने जब बोलना शुरू किया तो फारूक अब्दुल्ला हजरतबल मस्जिद में आए. उनके आने के तुरंत बाद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू की गई.

जम्मू:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सर्वदलीय प्रार्थना सभा में ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को बीजेपी ने शेर बताया है. बीजेपी ने कहा है कि फारुख अब्दुल्ला गीदड़ों से डरने वालों में से नहीं हैं. एक दरगाह में ईद की नमाज के दौरान आज फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी की गई. उनके साथ धक्कामुक्की की गई और उनको जूते दिखाई गए. जम्मू-कश्मीर के बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने कहा है कि फारूक अब्दुल्ला शेर आदमी है. इन गीदड़ पत्थरबाजों से वह डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में उपद्रव मचाने वाले इन पत्थरबाज़ों का इलाज करना पड़ेगा. लोगों ने फारुख को दिखाए जूते आज बकरीद की नमाज से पहले इमाम ने जब बोलना शुरू किया तो फारूक अब्दुल्ला हजरतबल मस्जिद में आए. उनके आने के तुरंत बाद उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू की गई. जो लोग ईद की नमाज पढ़ने के लिए वहां आए हुए थे उन्होंने मांग की कि फारूक अब्दुल्ला वहां से वापस चले जाएं. हालांकि इसके बाद मस्जिद कमेटी के हस्तक्षेप के बाद फारूक अब्दुल्ला ने मस्जिद में नमाज पढ़ी लेकिन वो उपदेश के लिए नहीं रुक पाए. जैसे ही नमाज खत्म खत्म हुई फारूक अब्दुल्ला को वहां से जाना पड़ा. वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों ने 'शेम-शेम' के नारे लगाए और इस दौरान अपने जूते हाथ में ले लिए. क्या है पूरा मामला? दरअसल फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को हुई अटल बिहारी वाजपेयी की सर्वदलीय प्रार्थना सभा में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे. सभा को संबोधित करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा था, ‘’हाथ उठाकर नारा दीजिए, भारत माता की जय.’’ सभा में फारूक अब्दुल्ला के भारत माता की जय के नारे के साथ पूरा स्टेडियम गूंज उठा. इसके बाद फारूक अब्दुल्ला ने जय हिंद के साथ अपना भाषण खत्म किया. इस दौरान वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. यह भी पढ़ें- कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज, कहा- हम जिसे 'चंद्र गुप्त' बनाने निकले थे वो 'चंदा गुप्ता' बन गए Asian Games 2018: 25 मिटर एयर पिस्टल शूटिंग में राही सरनोबत ने लगाया गोल्ड पर निशाना Asian Games 2018: रिकॉर्ड गोल के साथ ग्रुप मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को 26-0 से हराया यूपी में बढ़ रही घटनाओं के मद्देनज़र सीएम योगी ने बुलाई सीनियर पुलिस अधिकारियों की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget