एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज, BJP बोली- ‘सबको दिख रहा बदलाव, सिवाय आपके’

राहुल गांधी ने दावा किया कि मेक इन इंडिया पहल के बावजूद भारत में विनिर्माण रिकॉर्ड निम्न स्तर पर है. वहीं, BJP प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की विनिर्माण क्षमता का नया और ऐतिहासिक उदाहरण है.

BJP on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (21 जून) को लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है. भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे बदलाव कांग्रेस नेता को नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि वह भारत की प्रगति को कमतर आंकने में व्यस्त हैं. भाजपा का यह बयान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद आया है.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा था तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, “उन्हें (मोदी को) नारे देने की कला में महारत हासिल है, लेकिन कोई समाधान नहीं दिया.” राहुल गांधी ने दावा किया कि मेक इन इंडिया पहल के बावजूद भारत में विनिर्माण रिकॉर्ड निम्न स्तर पर है.

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर किया पलटवार

राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘राहुल जी, भारत में हर कोई परिवर्तन देख सकता है, सिवाय आपके. शायद इसलिए कि आप भारत की प्रगति को कमतर आंकने में इतने व्यस्त हैं कि आपको इस बारे में पता ही नहीं है.’’

ऑपरेशन सिंदूर भारत की विनिर्माण क्षमता का नया और ऐतिहासिक उदाहरण- भंडारी

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारत की विनिर्माण क्षमता का नवीनतम और ऐतिहासिक उदाहरण है, जहां भारत के स्वदेश विकसित ड्रोन ने चीनी ड्रोन को नष्ट कर दिया.”

भंडारी ने आगे कहा, “2014 से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इंजीनियरिंग निर्यात में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि रक्षा निर्यात 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 23,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है.” उन्होंने कहा, ‘‘हमारे रक्षा उपकरणों का 70 प्रतिशत आयात करने से लेकर, भारत अब अपनी जरूरतों का 65 प्रतिशत घरेलू स्तर पर बनाता है. PMI (क्रय प्रबंधक सूचकांक) 10 महीने के उच्चतम स्तर पर है, जो औद्योगिक मजबूती का संकेत है.’’

60 प्रतिशत कोविड वैक्सिन की आपूर्ति कर दुनिया की फार्मेसी बना भारत- भंडारी

भंडारी ने कहा, “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व के 60 प्रतिशत कोविड-19 टीकों की आपूर्ति की, और दुनियाभर की फार्मेसी बन गया. वहीं, भारत अब वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है.”

भारतीय उद्यमी बना रहे थे विश्वस्तरीय ड्रोन, आप कर रहे थी चीनी ड्रोन का प्रचार- भंडारी

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया, ‘‘जब भारतीय स्टार्टअप और उद्यमी विश्व स्तरीय ड्रोन उद्योग बनाने के लिए रात-दिन एक कर रहे थे, तब आप (राहुल गांधी) चीनी ड्रोन का प्रचार करने और भारतीय धरती पर चीनी ब्रांडों को बढ़ावा देने में व्यस्त थे.’’

भंडारी ने कहा, “राहुल गांधी ने कभी भी मेक इन इंडिया में विश्वास नहीं किया क्योंकि आत्मनिर्भर भारत उनकी आयातित विचारधारा के अनुरूप नहीं है.” भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया, ‘‘चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ आपने जो गुप्त समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे, उसमें क्या था?’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget