एक्सप्लोरर

टीपू एक्सप्रेस का नाम बदलने को लेकर BJP पर बरसे ओवैसी, कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

Bangalore-Mysore Tipu Express: बैंगलोर-मैसूर टीपू एक्सप्रेस ट्रेन का नाम बदलकर अब बैंगलोर-मैसूर वोडयार एक्सप्रेस कर दिया गया है. इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. जानिए किसने क्या कहा.

Wodeyar Express: भारतीय रेलवे ने बैंगलोर-मैसूर टीपू एक्सप्रेस (Bangalore-Mysore Tipu Express) का नाम बदलकर वोडयार एक्सप्रेस (Wodyar Express) कर दिया है. ट्रेन का नाम बदलने को लेकर बीजेपी (BJP) सांसद प्रताप सिम्हा (Pratap Simha) ने रेल मंत्रालय (Railway Ministry) को एक चिट्ठी लिखी थी. रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का नाम बदलने को लेकर एक लेटर भी जारी कर दिया है. अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गयी है. एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि टीपू की विरासत को बीजेपी कभी नहीं मिटा पाएगी.

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रेन का नाम बदलने को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि बीजेपी सरकार ने टीपू एक्सप्रेस का नाम बदलकर वोडयार एक्सप्रेस कर दिया है. टीपू ने बीजेपी को इसलिए परेशान किया है क्योंकि टीपू ने ब्रिटिश सामराज्य के खिलाफ 3 युद्ध छेड़े थे. किसी दूसरी ट्रेन का नाम भी तो वोडयार एक्सप्रेस के नाम पर रखा जा सकता था. टीपू की विरासत को बीजेपी कभी नहीं मिटा पाएगी.

सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया है. कर्नाटक कांग्रेस संचार-विंग के को-चेयरमेन मंसूर खान ने इस फैसले को सांप्रदायिक राजनीति का नाम दिया है. उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि टीपू एक्सप्रेस का नाम बदलकर वोडयार एक्सप्रेस क्यों किया गया. ये ट्रेन 42 साल से इस रूट पर चल रही है और किसी को इसके नाम को लेकर कोई आपत्ति नहीं थी. इस नाम का क्या उपयोग है? क्या ये किसी भी तरह से जनता की मदद करता है. ये एक सांप्रादियक राजनीति है.

सिद्धारमैया का बीजेपी पर हमला

रेलवे के इस फैसले से टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) के वंशज भी नाराज दिख रहे हैं. कर्नाटक (Karnataka) के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रेलवे के इस फैसले का विरोध किया और कहा कि बीजेपी (BJP) देश की राजनीति में जहर घोलने का काम कर रही है. उनका कहना है कि बीजेपी का काम जहर घोलना है, वो किसी और ट्रेन का नाम बदलकर वोडयार (Wodyar) के नाम पर रख सकते थे.

ये भी पढ़ें: Gyanvapi Controversy के बीच अब टीपू सुल्तान की बनाई मस्जिद पर उठे सवाल, श्रीरंगपट्टन की जामा मस्जिद को बताया हनुमान मंदिर

ये भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में खेल का मैदान बना राजनीतिक जंग का अखाड़ा, टीपू सुल्तान के नाम का बीजेपी, बजरंग दल का विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... पीएम आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
LIVE: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का बयान... PM आवास के बाहर अड़ी कांग्रेस, RAF-CRPF की तैनाती
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget