एक्सप्लोरर

BJP Meeting: 'चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं, बड़े दिल से करें काम', बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में बोले जेपी नड्डा

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की मीटिंग के आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे बड़े दिल के साथ संगठन का काम करें.

BJP National Executive Meeting: भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को पार्टी नेताओं से कहा कि वे बड़े दिल से संगठन का काम करें और अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election) की तैयारियों में जुट जाएं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा ने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक के समापन पर अपने संबोधन में यह बात कही. 

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से यह भी कहा कि लोगों से भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने के लिए वे मतदाताओं के घर-घर जाने का अभियान भी चलाएं. 
साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं. 

घर-घर जाकर शुरू करें सदस्यता अभियान
पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को घर-घर जाकर अभियान शुरू करना है और यह सिर्फ पार्टी और सरकार की उपलब्धियों से जुड़े साहित्य तक ही सीमित नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को हर घर के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करने पर बल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें घर-घर जाकर केवल बीजेपी का पर्चा पकड़ाना नहीं है, बल्कि उनके साथ चर्चा भी करनी है. उनकी समस्याओं को समझना भी है और उसके स्थायी निदान की दिशा में सहयोग भी करना है.

जेपी नड्डा ने कहा कि इससे न केवल लोगों की समस्याओं को बहुत आत्मीय रूप से समझने का अवसर मिलेगा बल्कि जनता के साथ बीजेपी के आपसी संबंधों को भी एक नई मजबूती मिलेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा ने इसी क्रम में पार्टी नेताओं से कहा कि बड़े दिल से संगठन का काम करें और इसके लिए जनता और समाज में जाएं. 

बीजेपी को बूथ पर मजबूत करने का कार्यक्रम
बयान के मुताबिक बैठक में हर बूथ पर बीजेपी को मजबूत बनाने के लिए कई कार्यक्रमों की रचना की गई और पहले से चल रहे बूथ सशक्तिकरण एवं पार्टी के अन्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा भी की गई. बैठक में चुनावी राज्यों में संगठनात्मक तैयारियों की भी समीक्षा की गई और प्रदेश अध्यक्षों की ओर से इस बारे में ब्रीफिंग दी गई. 

पार्टी के बयान के मुताबिक बैठक में मेरा बूथ, सबसे मजबूत, सशक्त मंडल, पन्ना समितियों के गठन, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात' कार्यक्रम सुनने, सोशल मीडिया पर सक्रियता, जिलों में पार्टी कार्यालयों के निर्माण की प्रगति, विभिन्न मोर्चों की गतिविधियां और बीजेपी की सदस्यता से जुड़े आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई. 

जी20 पर भी की गई चर्चा
बैठक में जी-20 (G20) की अध्यक्षता भारत को मिलने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई और इस बात पर जोर दिया गया कि भारत की इस वैश्विक उपलब्धि और देश को मिले इस गौरव से भी जनता को परिचित कराना चाहिए. इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी शामिल हुए. 

TMC नेता साकेत गोखले को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, मोरबी हादसे पर किया था ट्वीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget